13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Naked body of lady : हुलिया मिला, लेकिन शव का डीएनए मिलान नहीं

- सीवरेज लाइन में महिला का नग्न शव मिलने का मामला- दस दिन बाद भी आगे नहीं बढ़ पा रही पुलिस जांच, हत्यारों का सुराग नहीं

Google source verification

जोधपुर।
जेडीए की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी विवेक विहार (Vivek Vihaar) के सेक्टर-डी स्थित सीवरेज लाइन के मैन हॉल में दस दिन पहले मिले महिला के नग्न शव की अभी तक शिनाख्त (Still no identify of naked body of lady) नहीं हो पाई है। एक लापता महिला से शव का हुलिया मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस ने महिला के माता-पिता व शव की डीएनए जांच कराई थी, लेकिन मिलान नहीं हो सका। ऐसे में हत्यारों की दिशा में पुलिस की जांच अटक गई है।(DNA miss match of naked lady’s body)
महिला की हत्या कर फेंका गया था नग्न शव
गत 22 नवम्बर को विवेक विहार सेक्टर-डी के मैन हॉल में एक महिला का नग्न हालत में शव मिला था। चेहरा पूरा कंकाल में तब्दील हो चुका था। जांच में सामने आया था कि किसी अन्य जगह पर डोरी से गला घोंटकर हत्या के बाद महिला का नग्न शव सीवरेज लाइन के मैन हॉल में फेंक दिया गया था। दाएं हाथ व पांव में काला धागा बंधा है। लम्बे बालों में क्लिप भी था। वहीं, उसने नेल पॉलिश भी लगाई हुई थी। साड़ी व अन्य कपड़े भी पास ही फेंके हुए थे।
डीएनए मिलान नहीं हुआ था
नाधिकारी दिलीप खदाव का कहना है कि सीवरेज में मिले महिला के शव और कुछ समय से लापता एक महिला का हुलिया व अन्य पहचान में समानता पाई गई थी। एफटीए कार्ड पर उस महिला के माता-पिता और शव के रक्त नमूने लेकर डीएनए जांच के लिए एफएसएल भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में दोनों का मिलान नहीं हुआ है। अब नए सिरे से जांच की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्यारों का पता लग पाएगा।