1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीसी स्थापना दिवस पर लोगों को दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

लोहावट. एनसीसी के स्थापना दिवस पर रविवार को जाटावास कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कई कार्यक्रमों के आयोजित किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 24 Nov 2019, 4:46 PM IST

लोहावट. कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली

लोहावट. कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली

इस दौरान कैडेट्स ने रैली निकाल आमजन को स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मोहनराम पंवार ने बताया कि 6 राजस्थान बटालियन एनसीसी जोधपुर से सम्बद्ध स्थानिय विद्यालय में एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर कैडेट्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा स्वच्छ भारत में कैडेट्स का योगदान विषय पर पोस्टर निर्माण के कार्यक्रम हुए। इसके बाद विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर पवनकुमार पंचारिया के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। जो कि लोहावट जाटावास एवं विश्नावास कस्बों के मुख्य मार्गों से गुजरी। रैली में स्वच्छता एवं पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने के प्रति कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर तथा नारे लगाते हुए आमजन को जागरुक रहने का संदेश दिया। वही कस्बे में स्थित श्रीमाधव गोशाला में साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। इस दौरान गोशला समिति के हरिशंकर राठी, व्याख्याता हिन्दकुमार व्यास, तुलछाराम चौधरी, शारीरिक शिक्षक रामेश्वर राव सहित कई लोग उपस्थित थे। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओमाराम ने तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में हितेश प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। (निसं)