जोधपुर. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान NIFT में दसवें नेशनल हैंडलूम डे पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में हैंडलूम के प्रचार प्रसार के लिए फैकल्टी और स्टूडेंट ने रैम्प वॉक किया। कैंपस में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। रैंप पर हुए हैंडलूम शो में छात्राओं ने हैंडलूम परिधान को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने उतारा। किसी ने हैंडलूम को मॉडर्न टच दिया तो कोई पारंपरिक हैंडलूम परिधान में नजर आई।