जोधपुर।
भगत की कोठी पीली टंकी के पास चल रही रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार रात को बुजुर्ग वर्ग के मैच में 75 पार की उम्र के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। दिलेरी से रेड और टेकन करते नजर आए। गोपालक टीम में सात बार नेशनल खेल चुके जवाहर बोराना ने अपनी कप्तानी में जबरदस्त खेल दिखाया। गोपालक टीम में रमेश धाणदिया, मनोहर धाणदिया, जयकिशन बोराणा, रामचंद्र भारी, गौरी शंकर बोराणा, नरेश धाणदिया व मिठ्ठलाल बोराणा शामिल थे जिन्होंने तेजा क्लब से मैच जीता।
बुधवार को सभी वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य आकर्षक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर रोहित कुमार चिल्लर, संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया बेनीवाल ने कहा की इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरता बढती है। बुजुर्ग जिस तरह से खेले है इसे देख सभी को खेलों को लेकर जागरूक रहना होगा। समारोह में राजस्थान पत्रिका के जोनल एडिटोरियल हैड डॉ संदीप पुरोहित भी मौजूद थे। आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि कबड्डी को लेकर युवाओं के साथ-साथ महिला तथा बुजुर्गों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया । चौधरी ने बताया कि सभी वर्ग के विजेता टीम को ₹21000 तथा उपविजेता टीम को ₹11000 पुरस्कार के रूप में वितरित किए गए । पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जिया देवी क्लब तथा श्रीबालाजी स्पोर्ट्स एकडमी के मध्य खेला गया जिसमें जिया देवी कलब विजय रहा । महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्लेक कैट कमांडो तथा जीडीसी क्लब के मध्य खेला जिसमें विजय रही । प्रतियोगिता प्रभारी सुखदेव गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर पुंगलिया गौरव भारद्वाज जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा रवि सुराणा रामदीन सिंगड़ ओम डूडी जवाहर बोराणा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में आयोजक के रूप में छात्र नेता हरेंद्र चौधरी, कबड्डी संघ जिला सचिव कमल भंवाल छात्र नेत्री ज्ञानुदया चौधरी,दौलत नायल , धर्माराम बेंदा युवा जाट मंच प्रदेश अध्यक्ष श्रवण सारण युवा जाट मंच जिलाध्यक्ष राम नारायण गोदारा अर्जुन जाजड़ा कुणाल चौधरी बलजीत बेनीवाल सुनील जाखड़ जुझांराम साईं लक्ष्मण पोटलिया ने मुख्य भूमिका निभाई।