5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल संचालक ही नहीं, पुलिस अ​धिकारी व फौजी भी फंसे ​थे हनीट्रैप में

- हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप, आरोपी महिला गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
honey trap

आरोपी संतोष उर्फ शांति

जोधपुर.

फलोदी जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने पूनासर गांव में स्कूल संचालक के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार किया। महिला ने जोधपुर पुलिस के दो पुलिसकर्मियों, एक फौजी और जयपुर के एक युवक को भी हनी ट्रैप के जाल में फंसा रखा था। उसने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में अलग-अलग थानों में बलात्कार व छेड़छाड़ की तीन एफआइआर दर्ज कराई थी। जांच के बाद एफआर लगा दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक (फलोदी) पूजा अवाना ने बताया कि पूनासर गांव निवासी स्कूल संचालक मेगाराम जाणी के आत्महत्या के मामले में जाखण गांव के ओमपुरा निवासी संतोष उर्फ शांति जाट को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई मदनराम ने उसके खिलाफ मेगाराम को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की एफआइआर दर्ज कराई थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में संतोष की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान देने का आरोप लगाया गया था।

फादर्स डे पर पुत्र ने पिता को दी मुखाग्नि

विभिन्न मांगों को लेकर जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण रविवार को पोस्टमार्टम को राजी हुए। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा गया। दोपहर में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। फादर्स डे पर पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी।

खुद के खिलाफ चालान पेश, तीन मामले झूठे निकले

थानाधिकारी दाउद खान ने बताया कि महिला संतोष ने अपने पति मालाराम को तलाक दे रखा है। उसके एक पुत्र व पुत्री है। वह संविदा पर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्य कर चुकी है। इस दौरान जोधपुर पुलिस के दो अधिकारी और फौजी को हनी ट्रैप में फंसाया था। जयपुर के एक युवक को भी वह ब्लैकमेल कर रही थी। युवक ने जयपुर में उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी, लेकिन बादमें उसने समझौता कर लिया था। संतोष ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में बलात्कार व छेड़छाड़ की तीन एफआइआर दर्ज करई थी। जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर एफआर लगा दी गई थी। बनाड़ थाना पुलिस ब्लैकमेलिंग के एक मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। मृतक मेगाराम की ओर से 25 मई को मतोड़ा थाने में दर्ज एफआइआर में भी महिला के कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ शामिल अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

'...सुबह तक वेट करो, सुसाइड करूंगा'

आरोपी संतोष की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मेगाराम ने आत्महत्या करने का निर्णय किया था। उसने 8 जून की रात महिला को मैसेज किया था, 'सुबह तक वेट कर ले, सुसाइड करूंगा।' आत्महत्या से एक घंटे पहले भी उसकी महिला से मोबाइल पर बात हुई थी।