
student union election
बिलाड़ा राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। वहीं उपाध्यक्ष एवं सहसचिव के पद पर एबीवीपी कब्जा पाने में सफल रही।
चुनाव अधिकारी ईश्वर चन्द शर्मा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए के विनोद मेघवाल ने अपने प्रतिद्धंदी दिलीप चौधरी को दस मतों से तथा महासचिव पद की प्रत्याशी सुमन देवासी ने एबीवीपी की ज्योति जैन को हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए जीते अनिल प्रजापत ने एनएसयूआई के रामनारायण विश्रोई को 11 मतों तथा सहसचिव प्रत्याशी ममता दैया ने एनएसयू आई की गायत्री चौहान को 11 मतों से परास्त किया।
महाविद्यालय में 534 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें से 495 मतदान के लिए अधिकृत थे। इनमें से 469 छात्रों ने मतदान किया। इस प्रकार चुनाव 86.95 प्रतिशत हुआ। 39 विद्यार्थी महाविद्यालय से अपना परिचय पत्र प्राप्त नहीं कर पाने से मतदान नहीं कर पाए।
मतगणना एवं परिणाम घोषित होने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी विजेताओं को अपनी गाडिय़ों में उनके गांव एवं घर छोड़ आए। इससे समर्थक जुलूस नहीं निकाल पाए।
Published on:
25 Aug 2016 02:02 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
