
suicide news in hindi, suicide cases in jodhpur, man commits suicide, crime news of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर दो में एसबीआइ बैंक के पास खड़े ट्रक का मालिक ट्रक में ही पीछे रस्सी के फंदे से लटका मिला। केबीएचबी थाना पुलिस को अंदेशा है कि मृतक ने गुरुवार रात को आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि ट्रक मालिक केबीएचबी सेक्टर दो निवासी पूनाराम प्रजापत (55) गुरुवार को घर से कुछ दूर एसबीआइ बैंक के पास ट्रक खड़ा कर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह रात को बाहर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह तक घर न लौटने पर पुत्र ने तलाश शुरू की। वह ढूंढते-ढूंढते ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक की बॉडी में पीछे की तरफ पिता को रस्सी से लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव एम्स की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा। कारोबार में मंदी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
मानसिक बीमार दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान
खाण्डा फलसा थानान्तर्गत चांदपोल चौका व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के कमला नगर गंगा विहार क्षेत्र में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा। दोनों मृतक मानसिक बीमार बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार चांदपोल चौका निवासी अजीत (35) पुत्र जगदीश मालवीय ने गुरुवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दी। बच्चे के साथ पत्नी पीहर थी। मां ने पुत्र को फंदे पर लटके देखा तो होश उड़ गए। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी वहां आए और फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिया। केबीएचबी थानान्तर्गत कमला नगर गंगा विहार निवासी जगदीश पुत्र विशम्भर दयाल ने घर में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की। पत्नी, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह पिता जागे तो कमरे की लाइट चालू देखी। वे भीतर गए तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया है।
Published on:
14 Jul 2018 01:34 pm
