
दुकान में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मां वैष्णो विहार में किराणा दुकान में चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार व दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मां वैष्णो विहार निवासी जयकुमार सिंधी की किराणा दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने किराणा सामान और गल्ले से रुपए चुरा लिए थे। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से जांच कर चौपासनी गांव में सुंदर बालाजी कॉलोनी की गली-8 निवासी नरपतराम पुत्र केसाराम ओड को गिरफ्तार किया गया। वारदात में साथ रहे दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया। इनकी निशानदेही से चोरी का किराणा सामान भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के अलावा अलकोसर नगर में एक अन्य दुकान के ताले तोडऩा, शिक्षक कॉलोनी की गली 6 स्थित मकान में चोरी, चौहाबो थानान्तर्गत हरिओम नगर में घर से सोने-चांदी के आभूषण व कपड़े चुराने के साथ ही देवनगर थाना क्षेत्र से एक मोपेड चोरी करना कबूल किया है। आरोपी नरपत को रिमाण्ड पर लिया गया है।
Published on:
04 Aug 2021 12:28 am
