9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

online nikah: 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन

जोधपुर शहर के युवक मुज्जमिल खान के साथ दो जनवरी को ऑनलाइन निकाह पढऩे वाली पाकिस्तान के मीरपुरखास की युवती उरुज फातिमा 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंच पाई।

less than 1 minute read
Google source verification
,,

online nikah: 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन,online nikah: 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन,online nikah: 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन

138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर निकाह : वीजा मिलने में लगा समय
जोधपुर. जोधपुर शहर के युवक मुज्जमिल खान के साथ दो जनवरी को ऑनलाइन निकाह पढऩे वाली पाकिस्तान के मीरपुरखास की युवती उरुज फातिमा 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंच पाई। वीजा मिलने में हुए विलंब के चलते पाकिस्तान से विदाई में विलंब हुआ। युवक एक प्राइवेट कम्पनी में ड्राइवर है।

अनूठा निकाह

जोधपुर शहर में इस अनूठे निकाह से कई परिवारों ने प्रेरणा ली। अब कई परिवार ऑनलाइन निकाह से अपने परिवार में बहू लाने की तैयारी में है। इस अनूठे विवाह के सूत्रधार सिविल कॉन्ट्रेक्टर भाले खान मेहर बताते हैं कि समय के साथ परिपाटी में भी बदलाव जरूरी है। कोरोना के बाद ऑनलाइन आयोजनों की प्रासंगिकता बढ़ गई है।

वाघा बॉर्डर से पहुंची दुल्हन

ऑनलाइन निकाह के बाद वीजा मिलने के बाद दुल्हन को वाघा बॉर्डर तक छोडऩे उनके परिजन आए। वाघा बॉर्डर पर दुल्हन को लेने दूल्हा अपने मित्रों के साथ पहुंचा। वाघा बॉर्डर से दुल्हन सीधे जोधपुर पहुंची।

दुल्हन का सूथला में ननिहाल

ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार को उरुज फातिमा सूथला में अपने ननिहाल गईं। वह अपने ननिहाल आती-जाती रही हैं।

अच्छा लगा आइडिया

कोरोना काल के बाद पाकिस्तान आना-जाना महंगा और जोखिमभरा हो गया। पोते का पाकिस्तान में रिश्ता तय हुआ तो चिंता बढ़ गई कि पाकिस्तान बारात कैसे ले जाएं...थार एक्सप्रेस बंद है और हवाई जहाज का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन निकाह का आइडिया अच्छा लगा। ऑनलाइन निकाह हो गया। वाघा बॉर्डर से पोते की बहू भी जोधपुर पहुंच गई।

- भाले खान मेहर, दूल्हे के दादा