8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

पाकिस्तान दिखा रहा भारतीय वायुसेना विमान क्रैश की खबरें, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर यह दावा कर रहा है कि पाकस्तिानी विमानों ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को कार्रवाई में मार गिराया है।

Google source verification

जोधपुर. पुलवामा हमले का भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से तिलमिलाए पाकिस्तान अब यह खबरें फैला रहा है कि उसकी सेना ने दो भारतीय विमान मार गिराए हैं। पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर यह दावा कर रहा है कि पाकस्तिानी विमानों ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को कार्रवाई में मार गिराया है। इनमें से एक विमान कश्मीर के बडग़ाम में गिराया है और दूसरा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा हैं। लेकिन हम आपको इस कार्रवाई के बाद दिखाई जा रही तस्वीरों की सच्चाई बताते हैं। दरअसल पाक द्वारा जारी एक तस्वीर जोधपुर में साल 2016 की 13 जून को हुए मिग-27 क्रैश की है। उस दिन तेज धमाके साथ वायुसेना का मिग-27 कुड़ी भगतासनी क्षेत्र स्थित एक घर की दीवार में जा घुसा था। इससे अफरा-तफरी मच गई थी। पाक इस तस्वीर को जारी कर खुद की कार्रवाई घोषित करने में तुला है। वहीं एक अन्य तस्वीर बीते दिनों बंगलूरू में एयरशो की रिहर्सल के दौरान हुए हादसे की है। जिसे पाक अपनी कार्रवाई से जोडकऱ प्रसारित कर रहा है।

तेज धमाके के साथ घर की दीवार में घुस गया था मिग-27, आज भी दहलाती है 2016 की ये घटना

जानिए मिग क्रैश की घटना के बारे में
गौरतलब है कि कुड़ी भगतासनी स्थित महावीर नगर के अपने घर में ट्यूशन ले रही स्वयंज्योति जोशी हमेशा की तरह पास में रहने वाले दो बच्चे लवेश और मनन्य को ट्यूशन पढ़ा रही थीं कि अचानक हुए इस हादसे से सब सहम गए थे। स्वयंज्योति ने घटनावाले दिन बताया था कि तेज धमाका होने के बाद जैसे ही वे लोग बाहर निकले तो देखा एक विमान उनक लोगों की ओर ही आ रहा था। उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला और शोर सुनने के बाद उनका भाई भी बाहर आ गया था। इससे उन सभी की जान बच गई थी।हादसे में विमान सबसे पहले सामने वाले मोतीलाल के मकान की बालकनी को तोड़ता हुआ नीचे पड़ी कार से टकराता हुआ मिट्टी में आ गिरा था। इसके बाद उछल कर वह उनके मकान में जा घुसा था। कार से टकराने की वजह से जोरदार धमाका हुआ था और वे सब चिल्लाते हुए बाहर आ गए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी आंखों के सामने प्लेन उछल कर मकान की दीवार तोड़ लगभग अंदर घुस गया था। गनीमत रही कि वे लोग बाहर आ गए थे। प्लेन का लगभग एक तिहाई हिस्सा मकान में घुस गया था और मकान की दीवारें ढह गईं थी।