9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Edufest : शिक्षा के महाकुंभ में टैलेंट सर्च परीक्षा होगी खास

-गांधी मैदान में होगा राजस्थान पत्रिका का तीन दिवसीय एज्यूफेस्ट- 2018
2 min read
Google source verification
Jodhpur,jodhpur news,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,patrika edufest 2018,Patrika Edufest 2018 registration,Patrika Edufest 2018 program,Patrika Edufest 2018 prospect,

Patrika Edufest : शिक्षा के महाकुंभ में टैलेंट सर्च परीक्षा होगी खास

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय एज्यूफेस्ट-2018 सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में लगेगा। इस आयोजन में शिक्षा जगत के स्टॉल्स व स्पेशल पवेलियन्स में यूनिवर्सिटीज और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, आर्किटे्रक्चर, ज्वैलरी एवं फैशन डिजायनिंग जैसे कोर्सेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैंकों द्वारा एज्यूकेशन लोन की सुविधा भी होगी। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं, सेमिनार सहित अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित होगी। फेयर के को-स्पॉन्सर एसकेआईटी है।

उत्कर्ष के सहयोग से होगी सामान्य ज्ञान परीक्षा

उत्कर्ष संस्थान के सहयोग से सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, कला, संस्कृति, भूगोल, संविधान, राज्य व्यवस्था, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, मानसिक अभियोग्यता व समसामयिकी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। प्रति गलत जवाब के लिए एक तिहाई निगेटिव मार्र्किंग रहेगी। परीक्षा 10 जून को मेला स्थल पर शाम 4.30 से 5.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में न्यूनतम योग्यता स्नातक रहेगी। परीक्षा का माध्यम हिन्दी रहेगा। इस परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को पूर्व में रजिस्टे्रशन राजस्थान पत्रिका कार्यालय मानजी का हत्था में सुबह 11 से शाम 6 बजे के बीच करवाना होगा। रजिस्टे्रशन शुल्क 50 रु पए रहेगा।

मंथन के सहयोग से होगी विज्ञान टैलेंट सर्च परीक्षा
मंथन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से विज्ञान विषय पर 9 जून को साइंस चैम्प टैलेंट सर्च परीक्षा होगी। टैलेंट सर्च परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नों का समावेश होगा। परीक्षा 9 जून को मेला स्थल पर शाम 4.30 से 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा में कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा का माध्यम हिन्दी व अंग्रेजी रहेगा। इस परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को पूर्व में रजिस्टे्रशन राजस्थान पत्रिका कार्यालय मानजी का हत्था में सुबह 11 से शाम 6 बजे के बीच करवाना होगा। रजिस्टे्रशन शुल्क 50 रु पए रहेगा।


होगा सम्मान

राजस्थान बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 65 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अंकतालिका की फोटो कॉपी व आईडी प्रूफ फेयर स्थल पर जमा करवा सकते हैं।

टैलेंट सर्च में होगी पुरस्कारों की बौछार
दोनों परीक्षाओं में पृथक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, द्वितीय स्थान हासिल करने पर टैबलेट व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन मोबाइल फोन से पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग