
Players Grants: खिलाड़ियों के खातों में आएगी ईनामी राशि, जाने कितना मिलेगा अनुदान
Players Grants: जोधपुर. राज्य सरकार खेल व खिलाडि़यों के विकास को लेकर एक्शन मोड पर है। सरकार की ओर से प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान राशि मिलना शुरू हो गई है। हाल ही में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मेडलिस्ट खिलाड़ियों को अनुदान राशि बांटी, इनमें जोधपुर की अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सर अर्शी खानम भी शामिल है। वहीं, सोमवार से प्रदेश के अन्य खिलाडि़यों के खाताें में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। प्रदेशभर के करीब 1400 खिलाड़ियों के करीब 8 करोड़ रुपए ईनामी राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट लेवल पर मेडल जीत चुके खिलाडि़यों को अनुदान राशि दी जाएगी।
बेहतर ट्रेनिंग कर सकेंगे खिलाड़ी
इस योजना का मकसद अनुदान योजना से न केवल खिलाडि़यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनको खेलाें में अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक बेहतर ट्रेनिंग के लिए धनराशि मिलेगी। जिससे वे आधुनिक उपकरणों के साथ अन्तरराष्ट्रीय मानक स्तर की ट्रेनिंग ले सकेंगे। वह विदेश जाकर भी खेल की विशेष ट्रेनिंग ले सकेगा।
6 साल बाद दिया जा रहा अनुदान
यह अनुदान खिलाड़ियों को 6 साल बाद दिया जा रहा है। इंटरनेशनल और स्टेट लेवल पर खेल चुके युवाओं को 2016 में अनुदान देना बंद कर दिया था, अब खेल विभाग की ओर से ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करवाकर उनका वेरिफिकेशन कर राशि दी जा रही है।
इस प्रकार से मिलेगी धनराशि
योजना के तहत इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी को 5 लाख का अनुदान मिलेगा। नेशनल प्लेयर को 3 लाख व स्टेट प्लेयर को 1 लाख का अनुदान मिलना है।
यह अनुदान रूका हुआ था, अब राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को अनुदान जारी करने का फैसला किया है। सोमवार से खिलाडि़यों के खातों में राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।
वीरेन्द्र पूनिया, मुख्य खेल अधिकारी, राजस्थान
Published on:
18 Jul 2022 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
