9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पहुंचे पीएम मोदी, राजे व शेखावत ने की अगवानी

-पराक्रम पर्व रूपी प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन, प्रदर्शनी में दिख रही सामरिक ताकत, जवानों का बढ़ेगा हौसला - पहली बार जोधपुर में जुटे तीनों सेना अध्यक्ष
2 min read
Google source verification
PM Modi Reach Jodhpur, on will inaugurate

जोधपुर पहुंचे पीएम मोदी, राजे व शेखावत ने की अगवानी

- कोणार्क वार मेमोरियल पहुंचे मोदी, 1965 और 1971 के शहीदों को अर्पित किया पुष्प चक्र
- राफेल सहित कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
जोधपुर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के मौके आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेेंगे। मोदी करीब सवा 9 बजे जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केन्द्रीय कृषि राÓयमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अगवानी की। रक्षामंत्री सीतारमण व रक्षा राÓयमंत्री सुभाष भामरे सहित तीनों सेनाध्यक्ष भी जोधपुर पहुंच चुके हैं।
गौरतलब है कि प्रदर्शनी में जहां भारत की सामरिक ताकत का प्रदर्शन होगा, वहीं मोदी जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। यह पहला मौका है, जब तीनों सेना अध्यक्ष जोधपुर में एक साथ नजर आए। कमाण्डर कॉन्फ्रेंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया है। पश्चिमी सीमा के सबसे बड़े जोधपुर एयरबेस का इसके लिए चयन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की संभावना है। वायुसेना के लिए राफेल विमान की खरीद, हाल में थल सेना के लिए खरीदे गए हथियार, दक्षिणी चीन सागर व श्रीलंका तक चीनी घुसपैठ, कश्मीर में राÓयपाल शासन के बाद के वहां के हालात पर चर्चा हो सकती है।


आम जनता भी आज देख सकेंगे प्रदर्शनी
लांसर चौराहा स्थित कोणार्क स्टेडियम में आर्मी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी को शुक्रवार से ही आम जनता देख सकेगी। दर्शक शुक्रवार अपराह्न 4 से सात बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर पाएंगे। शनिवार को प्रदर्शनी अवलोकन का समय सुबह 9 से दोपहर 12 और अपराह्न 4 से शाम 7 बजे तक रहेगा। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शनी देख पाएंगे।


एसपीजी ने संभाली पीएम की सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री की जोधपुर यात्रा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। ग्रुप के अधिकारियों ने वायुसेना, सेना और पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा इंतजाम जांचे। उधर, पुलिस ने भी एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के आस-पास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही रेंज के जिलों की पुलिस को जोधपुर बुलाकर तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग