
लूनी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने बजरी के अवैध खनन को रोकने के उद्देश्य से नष्ट अस्थाई मार्गों को फिर से बना रहे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। उससे ट्रैक्टर व कराली जब्त की गई। वहीं, दो माह पहले धुंधाड़ा में अस्थाई चौकी के सामने बैरिकेड्स को क्षतिग्रस्त करके भागे चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि लूनी नदी व आस-पास बजरी के अवैध खनन करने के लिए माफिया ने अवैध मार्ग बना दिए थे। गत 17 दिसम्बर को पुलिस व खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर जेसीबी की मदद से नष्ट व तोड़ दिए थे। अब बजरी माफिया फिर से चोरी छुपे इन मार्गों का निर्माण करने लगा था। इसका पता लगने पर पुलिस ने दबिश देकर ट्रैक्टर व कराली से मार्ग बना रहे लूनी निवासी चालक सलीम खां पुत्र गुलाब खां को गिरफ्तार किया। उसका ट्रैक्टर व कराली जब्त किया गया।
उधर, गत 26 अक्टूबर की दोपहर धुंधाड़ा में अस्थाई चौकी के सामने से अवैध बजरी से भरे दो डम्पर आते नजर आए थे। कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक डम्पर को चालक भगा ले गया था। दूसरे डम्पर ने चौकी के सामने लगे अस्थाई बैरिकेड्स को टककर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों ने डम्पर रोक लिया था, लेकिन चालक फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रकरण में फरार रोहिचा कला निवासी चालक हाउराम पुत्र कोजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पांच मामले पहले से दर्ज हैं।
Published on:
27 Dec 2024 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
