19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने जोधपुर जेल में कर डाली ये हरकत, फिर दर्ज हो गई एक और एफआईआर
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने जोधपुर जेल में कर डाली ये हरकत, फिर दर्ज हो गई एक और एफआईआर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने जोधपुर जेल में कर डाली ये हरकत, फिर दर्ज हो गई एक और एफआईआर

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में है बंद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 23 Aug 2018, 9:29 AM IST

जोधपुर. नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद एक बंदी ने धारदार वस्तु से हाथ की नसें काटने का प्रयास किया। पता लगने पर जेल डिस्पेंसरी में उसका उपचार कराया गया। रातानाडा थाने में उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बाड़मेर जिले में मंडली थानान्तर्गत कोरना गांव निवासी गोपालराम पुत्र बस्तीराम नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है। वह 22 फरवरी से जेल में बंद है। वह जेल के वार्ड-12 में बंद है। वह मंगलवार को शौचालय में गया और किसी नुकीली वस्तु से हाथ की नसें काट ली। खून निकलने पर वह बाहर आया तो जेल प्रहरियों व अन्य बंदियों ने देख लिया और जेल प्रशासन को सूचित किया। फिर उसे जेल डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। जेल अधीक्षक की तरफ से जेल प्रहरी सुरेन्द्र सिंह ने उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने की लिखित शिकायत थाने भेजी और एफआईआर दर्ज कराई।