9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी बॉडीगार्ड ने संभाला प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में सुरक्षा का जिम्मा

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व अमरीकी गीतकार निक जोनस की उम्मेद भवन पैलेस में हुई भव्य शादी में सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया।
less than 1 minute read
Google source verification
priyanka nick wedding

जोधपुर। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व अमरीकी गीतकार निक जोनस की उम्मेद भवन पैलेस में हुई भव्य शादी में सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया। पुलिस से केवल समारोह की अनुमति ली गई। देश व विदेश से आए ख्यातनाम मेहमानों की सुरक्षा का जिम्मा अमरीका की निजी सुरक्षा कम्पनी के बॉडी गार्ड ने संभाला। इनकी मदद के लिए हरियाणा के बॉडी गार्ड भी बुलाए गए।

जोधपुर की निजी सुरक्षा कम्पनी को पैलेस के बाहर यानि एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। अमरीका व हरियाणा से करीब सौ बाउंसर जोधपुर आए। इनके आने व जाने के साथ ही रहने और सुरक्षा संभालने के लिए लाखों रुपए का खर्चा आया।

खास कोड व फोटो से मिला प्रवेश
समारोह में आने वाले मेहमानों को खास निमंत्रण पत्र दिए गए। वहीं, समारोह में प्रस्तुति देने आए कलाकार व इनकी टीम के सदस्यों के साथ इवेंट कम्पनी के कर्मचारियों को खास बार कोड दिया गया। उस बार कोड व फोटो लगे परिचय पत्र को गले में लगाने के निर्देश थे।

जांच के बाद अनुमति दी गई, पैलेस में पुलिस नहीं
आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुधीर चौधरी का कहना है कि शादी के लिए जांच के बाद नियमों के तहत अनुमति दी गई। कुछ जेड प्लस सिक्योरिटी व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति बतौर मेहमान शादी में आए। जिन्हें एयरपोर्ट व पैलेस के बाहर सुरक्षा दी गई।

पैलेस में पुलिस सुरक्षा की जरूरत महसूस नहीं हुई। इसलिए पुलिस नहीं लगाई गई। किसी भी ओवरहेड टैंक पर चढऩा खतरे से भरा है। गणेश मंदिर परिसर में पानी के ओवरहेड टैंक पर खड़े निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ ही मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षा कारणों से हटाया गया था। किसी भी निजी इमारत पर खड़े रहने पर कोई आपत्ति नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग