9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Play video

हमसफर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जीएसटी को बताया सफल प्रयोग : केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल

हमसफर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जीएसटी को बताया सफल प्रयोग
Google source verification

– केन्द्रीय वित्त एवं रेल मंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित –

भगत की कोठा-बांद्रा टर्मिनस हमसफर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी जोधपुर . केन्द्रीय वित्त एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी एक सफल प्रयोग है और वित्तीय वर्ष के पहले ही माह में रिकॉर्ड टैक्स सरकार के पास आया है। यह बात उन्होंने एम्स सभागार में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने 4 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके बाद उन्होंने भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोयल ने कहा कि अप्रेल माह में सरकार के पास रिकॉर्ड 94 हजार करोड़ का जीएसटी आया है। जो कि अप्रेल माह के हिसाब से सर्वाधिक है। उन्होंने कहा जीएसटी रिफंड में कई लोगों को परेशानी हो रही थी। एेसे में अब 10 लाख तक के रिफंड को सैल्फ सर्टिफिकेट के जरिये ही दे दिया जाएगा। जबकि इससे अधिक रिफंड के लिए सीए ऑडिट करवा सर्टिफिकेट देना होगा। 15 दिन तक जीएसटी से संबंधित अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में रिफंड के लंबित मामले निपटाएंगे। सम्मेलन को करीब एक घंटे तक संबोधित करने के बाद उन्होंने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से जोधपुर की दूसरी हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन साप्ताहिक है। इससे पहले हमसफर सेवा ताम्बरम की शुरुआत रेल राज्य मंत्री ने जोधपुर से की थी।