4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवानों को धमकाते दिखे शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़! 1.30 मिनट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

Rajasthan Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नाथडाऊ गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर मामूली विवाद हो गया। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में जवानों को धमकाया।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नाथडाऊ गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर मामूली विवाद हो गया। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में जवानों को धमकाया। फिर सभी मतदान कक्ष में पहुंचे, जहां मतदान कर्मचारियों से तेज आवाज में बात की। मतदान कर्मचारियों ने विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताई। मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार को वायरल हो गया। इस संबंध में थानाधिकारी ओमप्रकाश ने पुलिस स्टेशन देचू में रोजनामचे में रपट लगाई है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Story Loader