6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: पॉवर ऑफ बैलेंस है ये जगह, यहां के मतदाता करते हैं दो विधायकों के भाग्य का फैसला

जोधपुर ग्रामीण जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच पीपाड़सिटी उपखंड क्षेत्र पॉवर ऑफ बैलेंस माना जाता रहा है। जिस राजनीतिक दल के साथ इस क्षेत्र के मतदाता हों, वही जीत का ताज पहनकर विधानसभा में पहुंचता है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_election_2023.jpg

पीपाड़सिटी। जोधपुर ग्रामीण जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों (Rajasthan Assembly Election 2023) के बीच पीपाड़सिटी उपखंड क्षेत्र पॉवर ऑफ बैलेंस माना जाता रहा है। जिस राजनीतिक दल के साथ इस क्षेत्र के मतदाता हों, वही जीत का ताज पहनकर विधानसभा में पहुंचता है। दरअसल पीपाड़सिटी उपखंड क्षेत्र में पैंतीस पंचायतें और एक नगर पालिका है। इसकी अठारह ग्राम पंचायतें भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आती हैं, वहीं सत्रह पंचायतें और एक नगर पालिका क्षेत्र बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है। देखा जाए तो विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र के मतदाताओं का जिस पार्टी या जनप्रतिनिधि की तरफ मूड होता है, वह जीत का सेहरा पहनता है। इसी कारण से पीपाड़सिटी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुधराराजे की चुनावी सभाओं का प्रमुख केंद्र रहता हैं। यहां से किया गया आह्वन दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं तक सीधा पहुंचता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: आधी रात को सूर्यकांता व्यास के घर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सियासी पारा चढ़ा, देखें VIDEO

ये मतदाता करते हैं फैसला
पीपाड़सिटी उपखंड की सत्रह पंचायते भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बंगला देश के रूप में विखयात हैं। इस क्षेत्र की बढ़त ही भोपालगढ़ का विधायक कौन बनेगा उस पर निर्णय होता हैं। इनमे खवासपुरा, खारिया खंगार, पालड़ीसिद्धा,खांगटा, रतकुडिय़ा, चौकड़ी कलाँ, कोसाणा, साथीन, मलार,शेखनगर, कागल, भुण्डाणा, सालवा खुर्द, रामडावास, कूड़,बाड़ा, सियारा प्रमुख पंचायते हैं। परिसीमन से पहले ये बेल्ट जब बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में था उस दौरान यहां की बढ़त ही बिलाड़ा का विधायक तय करती थी। अब ये पंचायतें भोपालगढ़ विधायक का भाग्य लिखती है। पीपाड़सिटी पालिका क्षेत्र के साथ नानण, मालवास, मादलिया, सोवनिया, बोरूंदा, चिरढाणी, बोयल, सिलारी, तिलवासनी, रियाँ, बुचकला, बेनण, चौढा,ङ्क्षसधीपुरा, जवासिया, जसपाली,रावनियाना, खारिया अनावास पंचायतों के मतदाताओं का रुझान ही बिलाड़ा विधायक बनाने में महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कलेक्टर ने जारी कर दिया आदेश, इस दिन सैलेरी के साथ मिलेगी 1 दिन की छुट्टी

दिग्गजों की कर्मभूमि रहा है पीपाड़
पीपाड़सिटी क्षेत्र कभी विधानसभा मुख्यालय नही बना, फिर भी राज्य की राजनीति में दिग्गजों की कर्मभूमि रही हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत पीपाड़सिटी क्षेत्र के बुचकला के दामाद रहे हैं। पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, कमसा मेघवाल(रतकुडिय़ा), पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ (कागल), प्रधान सोनिया चौधरी, सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष प्रमिला चौधरी(खारिया खंगार), कृषि मंडी एवं पीपाड़सिटी मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास पूनिया(पालड़ीसिद्धा), पूर्व मंत्री रामसिंह बिश्नोई, पूर्व विधायक मलखानसिंह, लूनी विधायक महेन्द्र चौधरी, उपजिला प्रमुख विक्रमसिंह बिश्नोई(तिलवासनी) पीपाड़सिटी क्षेत्र से सम्बंध रखते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत पीपाड़सिटी को अपना दूसरा घर मानते हैं। इस कारण राज्य की राजनीति में पीपाड़सिटी क्षेत्र की अपनी एक अलग पहचान हैं।