5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: गहलोत के गढ़ में कम रही वोटिंग, ओसियां में सबसे ज्यादा 78.31 प्रतिशत मतदान

Rajasthan Election 2023: जिले की 10 विधानसभा के 82 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जिले के कुल 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता में से 19 लाख 27 हजार 839 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

less than 1 minute read
Google source verification
voting_in_jodhpur.jpg

जिले की 10 विधानसभा के 82 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जिले के कुल 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता में से 19 लाख 27 हजार 839 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान सरदारपुरा विधानसभा में 65.66 रहा, जबकि सर्वाधिक 78.31 प्रतिशत मतदान ओसियां में हुआ। लूणी, लोहावट, शेरगढ़ में वोटरों में सुबह सात बजे से ही मतदान के प्रति गजब का उत्साह दिखा। जिले में 2018 में वोटिंग प्रतिशत 72.05 रहा था, उसकी तुलना में जोधपुर जिले में करीब 1.58 प्रतिशत मतदान कम हुआ। यानि इस बार चुनाव में 70.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वहीं मतदान करवाने के बाद मतदान सामग्री व ईवीएम को जमा करवाने का काम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। फलोदी व दूर-दराज के क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां तो रात 12 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पहुंची भी नहीं थी। पत्रिका की टीम जब रात 12 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में पहुंची तो इस बार व्यवस्थाएं हर बार से अलग थी।

इस बार कतार में खड़े न होकर सभी पोलिंग पार्टियों को तीन बड़े-बड़े पांडाल में विधानसभावार बैठाया गया था। इसके बाद माइक में एनाउंस कर बूथ वार उनको बुलाया गया। इस प्रक्रिया में मतदान कर्मियों के लिए व्यवस्थाएं तो ठीक रही, लेकिन समय काफी लगा। फलोदी व अन्य पार्टियों के नहीं पहुंचने से ईवीएम सामग्री जमा करवाने का काम अलसुबह तक भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें- अंगुली पर लग चुकी थी स्याही, लेकिन वोट देने से पहले ही आ गई मौत