8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंगुली पर लग चुकी थी स्याही, लेकिन वोट देने से पहले ही आ गई मौत

एक खबर बीकानेर के गंगाशहर से आई, जहां यहां लंबे समय से रह रहे एक बुजुर्ग ने वोट देने के लिए गांव में अपने क्षेत्र में जाकर वोट देने का फैसला किया। वह वहां उत्साह के साथ पहुंचा भी और पोलिंग बूथ के अंदर भी पहुंचा। सारी कागजी खानापूरी होने के बाद वह शख्स बस वोट देने ही वाला था कि अचानक गिर पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 26 Nov 2023, 3:33 AM IST

अंगुली पर लग चुकी थी स्याही, लेकिन वोट देने से पहले ही आ गई मौत

अंगुली पर लग चुकी थी स्याही, लेकिन वोट देने से पहले ही आ गई मौत

बीकानेर में चुनाव के लिए उत्साह और उल्लास के बीच कुछ खबरें ऐसी भी रहीं, जिन्होंने लोकतंत्र के मस्तक को तो ऊंचा किया, लेकिन इस फर्ज को अंजाम देते-देते उनकी जान चली गई। ऐसी ही एक खबर बीकानेर के गंगाशहर से आई, जहां यहां लंबे समय से रह रहे एक बुजुर्ग ने वोट देने के लिए गांव में अपने क्षेत्र में जाकर वोट देने का फैसला किया। वह वहां उत्साह के साथ पहुंचा भी और पोलिंग बूथ के अंदर भी पहुंचा। सारी कागजी खानापूरी होने के बाद वह शख्स बस वोट देने ही वाला था कि अचानक गिर पड़ा। लोग उसे उठा कर अस्पताल ले गए, लेकिन पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

बात हो रही है गंगाशहर की शिवा बस्ती निवासी 72 वर्षीय संतोषचंद सेठिया की। वह सालों से यहां रह रहे हैं, लेकिन इनका वोट कोलायत विधानसभा के झझू में है। शनिवार को वे वोट देने गए थे। वे 12 बजकर 50 मिनट पर कोलायत के झझू गांव के राउमावि बायां भाग के बूथ नंबर 175 में पहुंचे। यहां उन्होंने वोट देने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली। अंगुली पर स्याही लगाकर जैसे ही ईवीएम मशीन की तरफ बढ़े, उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद मतदान कर्मियों ने उन्हें संभाला। परिजनों को बुलाया। परिजन उन्हें कोलायत सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...