9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस 8-9 दूल्हों की बारात है, फेरे किसके होंगे पता नहीं: हनुमान बेनीवाल

Rajasthan Election 2018- हनुमान बेनीवाल ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Google source verification
Hanuman Beniwal

जोधपुर। Rajasthan Election 2018- हनुमान बेनीवाल ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

बेनीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस बिना कप्तान की पार्टी है। अशोक गहलोत कहते हैं मुख्यमंत्री वे ही बनेंगे। लेकिन सचिन पायलट भी तैयार हैं। सीपी जोशी कहते हैं मैं छोडूंगा नहीं। इनके अलावा भी 3 से 4 लोग और हैं। कांग्रेस 8-9 दूल्हों की बारात है। फेरे किसके होंगे पता नहीं।

बेनीवाल ने कहा कि भाजपा का तो दूल्हा ही नहीं है, वह तो लुटेरी दुल्हन है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों को भगा दो। बोतल के पानी से कांग्रेस और भाजपा की गंदगी को साफ कर बंगाल की खाड़ी में डाल दो, फिर गंदगी राजस्थान में नजर नहीं आएगी। 70 सालों में दोनों ही दलों की सरकार रही, लेकिन दुर्भाग्य है कि राजस्थान के लोगों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया नहीं हो पाया।

अगर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सता में आती है तो हर घर को फिल्टर पानी व हर खेत सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाएंगे। बेनीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह मेरी हुंकार का नतीजा है कि 70 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा-कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया है। राजस्थान के हालात बद से बदतर हो गए, 20 सालों में गहलोत ने वसुंधरा राजे के भष्टाचार की जांच नहीं करवाई तो वसुंधरा ने गहलोत के बेटे की जांच नहीं करवाईं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग