जोधपुर

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर, देंगे जीत का मंत्र

JP Nadda Jodhpur Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जोधपुर आएंगे।

less than 1 minute read
J P Nadda

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। डेट के ऐलान के बाद से भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां सक्रिय हो गईं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जोधपुर आएंगे। यहां वे जोधपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बैठक में जोधपुर संभाग के स्थानीय राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक आदि शामिल होंगे। विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी अपेक्षित रहेंगे। चुनाव के पहले जेपी नड्डा का दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव भाजपा के दिग्गज नेताओं के लिए बेहद अहम बन गया है। हर हाल में भाजपा राजस्थान की सत्ता पर काबिज होना चाहती है। इसलिए भाजपा कील कांटे लेकर जुट गई है।

यह भी पढ़ें - भाजपा पर गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, बोले - सही-गलत से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर आई बड़ी खबर, टिकट पर सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली में बड़ा बयान

Also Read
View All

अगली खबर