22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / भाजपा पर गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, बोले – सही-गलत से कोई लेना-देना नहीं

भाजपा पर गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, बोले – सही-गलत से कोई लेना-देना नहीं

Govind Singh Dotasra Targeted BJP : कांग्रेस नेता पर शुक्रवार रात ED की रेड पड़ी। जिसके बाद आज शनिवार राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर दिया बड़ा बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Oct 2023, 4:05 PM IST

govind_singh_dotasra.jpg

Govind Singh Dotasra

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की डेट फाइनल हो गई है। 25 नवम्बर को वोट पड़ेंगे। शुक्रवार रात कांग्रेस नेता पर ED की रेड पड़ी। जिस पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान जारी किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है, भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जगह-जगह छापेमारी चल रही है लेकिन अभी तक भाजपा के एक भी सदस्य के यहां छापेमारी नहीं हुई है। लोग सब देख सकते हैं ये और वे उन्हें (भाजपा को) जवाब देंगे। उन्हें (भाजपा को) सही और गलत से कोई लेना-देना नहीं है, वे सिर्फ डर का माहौल बनाना चाहते हैं।

भाजपा ने अपनी विफलता स्वीकारी

इसके साथ ही भाजपा ने राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है, उनके (भाजपा) यहां कोई उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने उन लोगों को टिकट दिया है जिनकी विचारधारा भाजपा जैसी नहीं है। यह उनकी विफलता को दर्शाता है कि स्थिति को देखकर ऐसा लगता है जैसे राजस्थान और केंद्र में भाजपा ने पहले ही अपनी विफलता स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें - जोधपुर गैंग रेप मामले में गोविंद सिंह डोटासरा बोले - अपराध को बढ़ावा दे रही है भाजपा

मामला यह है ....

मामला यह है कि उदयपुर के बहुचर्चित पेपर लीक मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशक (ईडी) की दो टीमों ने शुक्रवार को डूंगरपुर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया के आवास सागवाड़ा और पुनर्वास कॉलोनी में दो स्थानों पर छापे मारे। ईडी के पहुंचने से पहले दिनेश खोड़निया उदयपुर में थे। कार्रवाई की सूचना पर वे सागवाड़ा पहुंचे। खोड़निया मुख्यमंत्री के करीबी बताए जाते हैं। टीम ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया और उनके रिश्तेदार अशोक जैन के घर छापा मारा।

यह भी पढ़ें - राजेंद्र राठौड़ की फिसली जुबान पर कांग्रेस की खिली बांछे, डोटासरा ने दिया कड़ा जवाब