Govind Singh Dotasara Gave a Strong Answer : राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की जुबान फिसल गई। हुआ है कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुकाबले का सवाल पूछा गया तो उनकी जुबान फिसल गई। उनके बयान ने सबको आश्चर्य में डाल दिया। उन्होंने कहा चुनाव में जनता वर्सेज भारतीय जनता पार्टी रहने वाली है, जनता हमारे साथ रहेगी। बस फिर क्या था कांग्रेस को बहाना मिल गया। कांग्रेस समर्थकों ने राजेंद्र राठौड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खुब जमकर शेयर करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहां पीछे रहने वाले थे। डोटासरा ने तत्काल राजेंद्र राठौड़ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आखिरकार सच जुबां पर आ ही गया। राजस्थान का चुनाव जनता वर्सेज भाजपा के बीच होगा और जीत जनता की होगी।