Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करने के अंतिम चरण में है। नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की कवायद में जुटी राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर टिकट दावेदारों ने सीएम अशोक गहलोत का स्वागत किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया, बहुत लंबे समय के बाद RPCC स्क्रीनिंग कमेटी को ज़िलों में जाकर फीडबैक लेने को कहा गया। टिकट सर्वे और फीडबैक के आधार पर दी जाएंगी। सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है, लोगों को हमसे कोई शिकायत नहीं है। अगर किसी विधायक के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो फीडबैक और सर्वे के आधार पर ही टिकट दी जाएगी।