31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन में न्यायाधीशों के लिए कोर्ट रूम आरक्षित, 9 दिसंबर को होगी पहली सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने नए भवन के 7 दिसंबर को प्रस्तावित उदपघाटन समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। हेरिटेज भवन से फाइलों की शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए भवन में केस मैनेजमेंट से जुड़ी तकनीक से कार्मिकों को वाकिफ करवाया जा रहा है और उनसे मिले फीडबैक के आधार पर अपेक्षित बदलाव किए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 4 Dec 2019, 1:21 PM IST

rajasthan high court new building inauguration preparation on peak

राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन में न्यायाधीशों के लिए कोर्ट रूम आरक्षित, 9 दिसंबर को होगी पहली सुनवाई

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने नए भवन के 7 दिसंबर को प्रस्तावित उदपघाटन समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। हेरिटेज भवन से फाइलों की शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए भवन में केस मैनेजमेंट से जुड़ी तकनीक से कार्मिकों को वाकिफ करवाया जा रहा है और उनसे मिले फीडबैक के आधार पर अपेक्षित बदलाव किए जा रहे हैं।

क्या आपको पता है 5 लाख दिनों में तैयार हुआ है राजस्थान हाईकोर्ट का भव्य भवन, पढि़ए इसके रोचक किस्से

राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश 9 दिसंबर को नए भवन में सुनवाई करेंगे। इसे देखते हुए मुख्य न्यायाधीश के कक्ष को छोडकऱ़ कोर्ट रूम नंबर 2 से 21 तक सभी न्यायाधीशों के कोर्ट रूम व चैम्बर वरिष्ठता के क्रम में आरक्षित किए गए हैं। मुख्यपीठ में 10 दिसंबर से नियमित सुनवाई करने वाले न्यायाधीशों के लिए अगल कोर्ट रूम होंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन के शिलान्यास से उद्घाटन तक दिखा अनूठा संयोग, इन पिता-पुत्र ने निभाई भूमिका

आदेश के अनुसार वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा कोर्ट नं-2, न्यायाधीश संदीप मेहता कोर्ट नं-3, न्यायाधीश विजय विश्नोई कोर्ट नं-4, न्यायाधीश अरुण भंसाली कोर्ट नं-11, न्यायाधीश डा.पुष्पेंद्रसिंह भाटी कोर्ट नं-12, न्यायाधीश दिनेश मेहता कोर्ट नं-13, न्यायाधीश विनित कुमार माथुर कोर्ट नं-14, न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग कोर्ट न-15 तथा न्यायाधीश अभय चतुर्वेदी कोर्ट नं-16 में सुनवाई करेंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन के साथ ही पश्चिमी राजस्थान की इस सबसे बड़ी कॉलोनी में आया बूम

सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को न्यौता
उद्घाटन समारोह के लिए सभी जिला संघों के पदाधिकारियों, सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को भी न्यौता दिया गया है। जिला न्यायाधीशों को अधिकारिक तौर पर निमंत्रण दिए गए हैं और सभी के ठहरने का इंतजाम राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में किया गया है।

जोधपुर में राष्ट्रपति आगमन को लेकर जमकर हो रही तैयारियां, पीडब्ल्यूडी, निगम व जेडिए सभी विभाग साथ कर रहे काम

जयपुर में लाइव प्रसारण होगा
रजिस्ट्रार (प्रशासन) ने समारोह के लिए राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है। सदस्यों की सहूलियत के लिए सतीशचंद्र सभागार में उद्घाटन का समारोह का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। ताकि जयपुर के अधिवक्ता भी इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बन सकें।