Jodhpur News: जोधपुर में NEET 2024 परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के दो MBBS छात्रों को इस धोखाधड़ी में शामिल होने के चलते निलंबित कर दिया गया है।आरोप है कि इन छात्रों ने दूसरों की जगह NEET परीक्षा दी थी। जांच में सामने आया कि 2022 बैच का छात्र हर्षित मेहला और 2023 बैच का भागीरथराम विश्नोई, दोनों परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल हुए थे।