9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan News: जयपुर में डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को सुबह 8 से 10 बजे तक काम नहीं किया।
less than 1 minute read
Google source verification
resident_doctors_strike_in_jodhpur.jpg

Rajasthan News: जयपुर में डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को सुबह 8 से 10 बजे तक काम नहीं किया। अस्पताल के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान अस्पताल में एकबारगी आउटडोर व वार्डों में व्यवस्थाएं चरमरा गईं। जल्दी नंबर नहीं लगने के कारण कई बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार करते थक गए और जमीन पर ही बैठ गए।

दरअसल, जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में महिला का खुले में प्रसव करवाने के प्रकरण में रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी बनाने के विरोध में जयपुर में हड़ताल चल रही है। इसी के समर्थन में जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार का विरोध जताया। रेजिडेंट डॉक्टरर्स यूनियन अध्यक्ष डॉ. रविंद्र चारण ने बताया कि खुले में प्रसव मामले में सरकार ने जांच में पांच रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी माना था। इसके विरोध में जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों पिछले छह दिन से हड़ताल पर हैं।

यहां पर प्रभावित हुईं व्यवस्थाएं
जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में साढ़े पांच सौ रेजिडेंट डॉक्टर पीजी कर रहे हैं। उनकी हड़ताल से एमडीएम अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल, कमला नगर चेस्ट हॉस्पिटल और उम्मेद अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हुईं। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आउटडोर, इमरजेंसी, आईसीयू, वार्ड का बहिष्कार किया। सभी मेडिकल कॉलेज में एकत्रित हुए और यहां विरोध-प्रदर्शन के बाद प्राचार्य को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics : पीएम मोदी की सभा से नदारद रहीं वसुंधरा राजे, अब सुबह-सुबह आ गई ये लेटेस्ट और बड़ी अपडेट

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग