
Rajasthan News: जोधपुर शहर की एक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को अश्लील वीडियो कॉल करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक पर यह आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।
शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया
जानकारी के अनुसार शिक्षक ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा को वीडियो कॉल किए। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल में छात्रा के सामने अश्लील हरकतें भी की। उसकी इन हरकतों से छात्रा सहम गई और हिम्मत करके प्रिंसिपल को लिखित शिकायत की। प्रिंसिपल ने मामले से विभागीय अधिकारी को अवगत करवाया। जिसपर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया है। राजस्थान पत्रिका ने इस संबंध में जानकारी के लिए देर रात तक स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने कॉल रिसीव नहीं किया। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के लिए स्कूल का नाम नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- होटल में बलात्कार, अश्लील फोटो व वीडियो वायरल किए
Published on:
13 Apr 2024 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
