4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FOOD PARK—-100 करोड़ की लागत से यहां बनेगा राजस्थान का 6ठा मेगा फूड पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

- जोधपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा फ़ूड पार्क- कृषि मंडी समिति ने मथानिया में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम से 2 करोड़ में खरीदी 300 बीघा जमीन

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2022

FOOD PARK----100 करोड़ की लागत से यहां बनेगा राजस्थान का 6ठा मेगा फूड पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

FOOD PARK----100 करोड़ की लागत से यहां बनेगा राजस्थान का 6ठा मेगा फूड पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

जोधपुर।

प्रदेश में कृषि उपज के उचित प्रबंधन, किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने व कृषि गतिविधियों को आधुनिक तकनीकी के साथ बढ़ाने के लिए राज्य बजट में घोषणा के बाद जोधपुर में मेगा फूड पार्क बनने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के मथानिया गांव में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से मेगा फूड पार्क स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति प्रशासन ने मथानिया के खसरा संख्या 717/73 की भूमि में से 300 बीघा भूमि को फूड पार्क के लिए चिन्हित किया है व राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम से डीएलसी दर 69255 रुपए प्रति बीघा के अनुसार 20776500 रुपए में जमीन खरीद ली है। मंडी समिति की ओर से 300 बीघा में प्रस्तावित फूड पार्क के नक्शे का तकमीना तैयार कृषि विपणन निदेशालय को भेजा जाएगा।
----

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

फूड पार्क में जोधपुर समेत जिले के आसपास के क्षेत्रों की कृषि उपज का उचित प्रबंधन होगा। साथ ही, कृषि क्षेत्र में काम करने वाले हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस पार्क के बनने से कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। फूड पार्क की स्थापना के लिए मेगा फूड पार्क से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 25-30 हजार लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें किसानों को जोधपुर में उत्पादित जिन्सों को प्रोसेस करने के लिए उद्योग और बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे।
-----

वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार होंगे
मेगा फूड पार्क में उच्च गुणवत्तायुक्त फ्रेश व वेल्यू एडेड प्रोडेक्ट तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों को स्थानीय व अन्तरराष्ट्रीय बाजारों के मापदंडों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। जिससे इन उत्पादों को घरेलू व विदेशों में निर्यात किया जा सकेगा। इसके अलावा, मेगा फूड पार्क में किसान समूहों, स्वयं सहायता समूह, व्यक्तिगत समूहों से फील्ड में संग्रहण, प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर जिसमें कुलिंग, ग्रेडिग पल्पिंग, शांटिग, वैक्सिंग, टेम्पररी स्टोरेज से जुडे उद्योगों को उत्पादन व मार्केट की सुविधा में विस्तार होगा।

----
प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क

जोधपुर में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क होने से राजस्थान में कुल 6 मेगा फूड पार्क हो जाएंगे। जोधुपर के अलावा अजमेर, अलवर, कोटा व श्रीगंगानगर में फूड पार्क है। इसमें अजमेर के रूपनगढ गांव में प्रदेश का पहला मेगा फूड पार्क ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क स्थापित हुआ था।
--

मेगा फूड पार्क के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम से जमीन खरीद ली गई है। जल्द ही, फूड पार्क के नक्शे का तकमीना तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा।
सुरेन्द्रसिंह, सचिव

विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंड़ी समिति