13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: एक झटके में इतना महंगा हो गया सोना-चांदी, कीमतों में जबरदस्त उछाल, जीरे में भी तेजी, जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: जोधपुर कृषि मंडी में बुधवार को जीरे के भाव में 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी दर्ज की गई। वहीं सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर कृषि मंडी में बुधवार को मसाला फसल जीरा में तेजी रही। जीरा में प्रति क्विंटल 150-200 रुपए तेजी दर्ज की गई। वहीं, सामान्य ग्राहकी के चलते ईसब, ग्वारगम सहित अधिकांश कृषि जिंस में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया और भाव सामान्य बने रहे। सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 8900 रुपए, जबकि चांदी के भावों में प्रति किलोग्राम 17000 रुपए की तेजी दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट संकट का कोई समाधान नहीं निकलने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है।

सर्राफा भाव

स्टैंडर्ड सोना 1,65,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
तेजाबी सोना 1,64,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
चांदी हाथी छाप 2,92,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
चांदी चौरसा 2,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
(भाव लेने का समय शाम 6.30 बजे)

अनाज भाव : ग्वारगम 11250-11275, ग्वार डिलीवरी 5800-5900, ग्वार लोकल 5500-5600, मूंग 6000-8500, मोठ 4300-5000, चना 5000-5050, सरसों 6700-7800, रायड़ा 6800-7000, काला तिल 8500-9000, तारामीरा 5400-5450, मतीराबीज 15000-16500, गेहूं 2700-4000, ज्वार 2800-3000, बाजरा 2200-2500, जौ 2250-2300 व मक्की 1700-2200 रुपए प्रति क्विंटल।

मण्डोर कृषि उपज मंडी

दलहन: दाल चना 6400-6900, मूंग मोगर 9500-10500, मूंग दाल 9000-10300, उड़द दाल 10000-10500, उड़द मोगर 10500-12000, काबली चना 7000-10800, मोठ मोगर 8000-8400, अरहर दाल 10000-12500, मसूर मल्का 7100-7300, काला मसूर 7000-7200, मौसमी चना 6200-6800, काला चना 6200 रुपए प्रति क्विंटल।
किराणा : धनिया 15000-21000, धनिया दाल 13000-15000, हल्दी निजामाबाद 15000-16000, हल्दी सांगली 16000-17000, मैथी 6200-6800, सिंघाड़ा 16000-30000, सौंफ 15000-30000, खोपरा 16800-18000 व गोटा 38000-40000 रुपए प्रति क्विंटल

चीनी : 4400-4600 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित)

गुड़ : 4700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित) : कृष्णा 630, शक्ति 621, डेयरी बेस्ट 600, पालीवाल 570, शुभम 580, नमन 610, क्षीर 630, पारस 621 रुपए प्रति किलोग्राम।


तेल : नेचुरल 2790, पोस्टलाइन 2610, सोना 2700, सिटीजन मूंगफली 2910, डायमंड 2890, फॉर्चून 2670, महाकोश 2550, श्रीजी 2530, विभोर 2460, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2800, इंजन मूंगफली फिल्टर 3200, वीर बालक सरसों 2800, सोया लोकल 2440, फोरविन सोयाबीन तेल 2575, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2650 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2650, पॉम ऑयल 2390 व कॉटन सीड ऑयल 2480-2530 रुपए प्रति टिन।


जीरा मंडी : जीरा 18000-21950, ईसबगोल 9000-14475, सौंफ 7500-10100, धनिया 10500-11231, मैथी 5500-6000, पीली सरसों 6500-7350, रायड़ा 6000-6435, मूंग 6000-6630, मोठ 3700-4000 व ग्वार 5000-5370 रुपए प्रति क्विंटल।