
जोधपुर/ बालेसर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Balesar Visit) बालेसर पहुंच गए हैं। जहां वे नौ साल के मोदी शासन की उपलब्धियों को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मौसम खराब होने और बारिश होने के चलते रक्षामंत्री हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से बालेसर रवाना हुए थे।रक्षामंत्री को हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर से बालेसर जाना था, लेकिन बालेसर में बारिश होने के चलते वे हेलिकॉप्टर से नहीं जा पाए।
शाम 4.10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बालेसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकले थे। इस जनसभा को रक्षामंत्री के साथ ही भाजपा के कई प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। सभास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग एवं भाजपा के झंडे लगाकर बालेसर को सजाया गया है। बालेसर में चारभुजा मन्दिर के सामने रामावि खेल मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम करीब पांच बजे पहुंचे। जनसभा के लिए विशाल डॉम और विशाल मंच तैयार किया गया है।