9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले इस हार्डकोर ने जोधपुर जेल में मनाया जन्मदिन, फोटो वायरल होने से मचा हडक़ंप

जन्मदिन पार्टी में शामिल थे भंवरदेवी प्रकरण के आरोपी  
3 min read
Google source verification
jodhpur central jail news

rakesh manju, shooter rakesh manju arrested in jodhpur, kailash manju, gangster kailash manju, hardcore criminal Kailash Manju, firing in jodhpur, Jodhpur central jail, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

विकास चौधरी/जोधपुर. जोधपुर केंद्रीय जेल में हिस्ट्रीशीटर और शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बम्बानी पर फायरिंग के आरोपी ने शुक्रवार को जेल में जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी में केक काटने का फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल के तहत केक ले जाने की अनुमति देना स्वीकार करते हुए कहा कि मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने की जांच कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर, बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान गांव निवासी राकेश मांजू को गत वर्ष लाखों रुपए के लेनदेन विवाद में शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बंबानी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो अभी सेंट्रल जेल में है। उसने शुक्रवार शाम जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति से केक मंगवाया गया था। केक काटने के समय मांजू के अलावा भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी कैलाश जाखड़, दिनेश विश्नोई और लूणी के पूर्व विधायक का भाई परसराम विश्नोई समेत कई बंदी उपस्थित थे।

की जा रही है इसकी जांच


जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी का कहना है कि जन्मदिन पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जेल मैन्युअल के तहत जेल में मिठाई ले जाने की इजाजत है, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचना व वायरल करना अपराध है।

कैलाश मांजू का खोला था राज


शहर के शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने आशापूर्णा मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर पर इनामी शूटर बालेसर थानांतर्गत भाटेलाई पुरोहितान निवासी राकेश मांजू पुत्र रूपाराम ने गत वर्ष फायरिंग की थी। पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कई राज उगले थे। उसने कैलाश मांजू के हरियाणा में छुपे होने का राज खोला था। इसके बाद जोधपुर और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो राइफलें और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। हालांकि कैलाश मांजू वहां पर नहीं मिल पाया था। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया, लेकिन उसकी तलाश जोरों पर आज भी जारी हैं।

नेपाल में नहीं है कैलाश मांजू

गिरफ्तार शूटर राकेश मांजू ने पुलिस पूछताछ में एक के बाद एक कई राज उगले थे। इस वारदात का मास्टर माइंड कुख्यात अपराधी कैलाश मांजू विगत लम्बे समय से खुद को नेपाल में शरण लिए हुए होना प्रचारित कर रहा था। राकेश मांजू ने भी अपनी पूछताछ में पहले यही बताया था कि कैलाश मांजू नेपाल में छुपा हुआ है लेकिन पुलिस द्वारा उससे कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद वह अपने इस झूठ को लम्बा नहीं चला पाया और आखिरकार उसने सच्चाई उगल दी। आरोपी राकेश मांजू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कैलाश मांजू हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के तलाव गांव में नरेश पुत्र भगवान जाट के घर में छुपा हुआ है।

इस इत्तला पर थानाधिकारी शास्त्रीनगर अमित सिहाग, थानाधिकारी सूरसागर प्रदीप डांगा व निरीक्षक पुलिस सत्यप्रकाश विश्नोई की एक विशेष टीम गठित कर सोमवार सुबह झज्जर रवाना की थी। टीम ने झज्झर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर स्थानीय पुलिस इमदाद ली थी। हरियाणा की क्राइम और इन्वेस्टिगेशन एजेन्सी झज्झर के इंचार्ज ललितकुमार व उनकी टीम ने जोधपुर पुलिस टीम के साथ मिल कर तलाव गांव में नरेश जाट के घर छापा मारा था, लेकिन कैलाश मांजू वहां से भनक लगने पर निकल गया था। घर से दो राइफल बारह बोर मय 22 कारतूस व एक राइफल 315 बोर मोडिफाइड मय 8 कारतूस मिले थे। इस सम्बन्ध में जोधपुर पुलिस द्वारा हरियाणा में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

नरेश के घर रची साजिश

आरोपी राकेश मांजू ने खुलासा किया कि था दिनेश बंबानी पर हमले की साजिश नरेश जाट के मकान में रची गई थी। कुछ दिन पूर्व कैलाश मांजू, नरेश जाट, राकेश मांजू व उनके 1-2 अन्य साथियों ने मिल कर झज्जर स्थित नरेश जाट के मकान में साजिश रची। वहीं 13 जुलाई को वारदात की थी। वारदात में प्रयुक्त हथियार राकेश मांजू तक पहुंचाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई थी। वह भी साजिश में मौजूद था। हरियाणा पुलिस की मदद से कैलाश मांजू के हरियाणा के अन्य सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग