उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है और हम दुबारा राजस्थान में सत्ता में आएंगे। राजस्थान फिर से जीत गए तो एक बार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का प्रयास कर रहा है। बैठक में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, महापौर घनश्याम ओझा, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी भी उपस्थित थे।