
रामेश्वरी भूतड़ा बनी जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी सहेली की अध्यक्ष
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी सहेली के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रामेश्वरी भूतड़ा को जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी सहेली, जोधपुर के नव अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। प्रशासनिक निदेशक सूरज सोमानी के साथ पूरे बोर्ड तथा नए सदस्यों को यूनिट डायरेक्टर राकेश झालानी ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जायंट्स राजस्थान प्रभारी एवं स्पेशल ऑफिसर देवेन्द्र गेलडा ने नव अध्यक्ष रामेश्वरी भूतड़ा, बोर्ड के सभी पदाधिकारी एवं सभी नए सदस्यों को हमेशा समाज सेवा, पशु पक्षी की सेवा एवं चिकित्सा संबंधी सेवा के कार्यों के लिए आगे रहने पर जोर दिया। गेलडा ने बताया कि 48 वीं जायंट्स इंटरनेशनल कन्वेंशन, त्रिवेंद्रम में भी जायन्ट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी की अध्यक्ष कुसुम जैन को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में महेश मेहता, सुरेंद्र राज मेहता, शांतिलाल शर्मा, निरूपा पटवा, संगीता भंडारी, वीरेंद्र मोहनोत, ओम जैन, राज बंसल तथा अनेक जायन्ट्स के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
26 Feb 2024 06:46 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
