जोधपुर

Rape Extortion : बलात्कार मामला : एफआर के बदले पुलिस के नाम से 18.50 लाख वसूले

- पूर्व सैनिक ने नाबालिग से बलात्कार मामले में दोस्त से मदद मांगी तो वसूले 18.50 लाख रुपए, प्रोपर्टी व्यवसायी गिरफ्तार

2 min read
Mar 04, 2023
Rape Extortion : बलात्कार मामला : एफआर के बदले पुलिस के नाम से 18.50 लाख वसूले

जोधपुर।
पुलिस अधिकारियों से जान-पहचान होने का झांसा देकर एक प्रोपर्टी व्यवसायी ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में एफआर लगाने के नाम पर आरोपी पूर्व सैनिक से 18.50 लाख रुपए वसूले (Rs 18.50 lakh extorted from ex-serviceman) थे। जबकि आरोपी के पकड़ में न आने पर पुलिस ने जांच लंबित रख कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। (18.50 lakhs extorted in the name of police instead of FR in Jodhpur) सरपंच की हत्या की फिराक में घूमने के मामले में पकड़े जाने के बाद राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी बात बताई। पुलिस ने अवैध वसूली का मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी प्रोपर्टी व्यवसायी को गिरफ्तार किया। (18.50 lakh recovered in the name of police officers in Jodhpur)
सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) चक्रवर्तीसिंह राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष अगस्त में शेरगढ़ थानान्तर्गत चाबा गांव निवासी पूर्व सैनिक उम्मेदसिंह के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में एक नाबालिग से बलात्कार व पोक्सो का मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन वो फरार हो गया था। इस दौरान उसने अपने मित्र अनस मोहम्मद से सम्पर्क किया था। अनस ने पुलिस अधिकारियों और एसीपी प्रतापनगर से जान-पहचान होना बताकर मामले में एफआर (अंतिम प्रतिवेदन) लगाने का झांसा दिया। उसने अलग-अलग किस्तों में उम्मेदसिंह से 18.50 लाख रुपए वसूल लिए थे।
गत दिनों मण्डोर थाना पुलिस ने चोखा सरपंच की हत्या की फिराक में होने के आरोप में उम्मेदसिंह व पांच साथियों को गिरफ्तार किया था। इनसे भारी मात्रा में हथियार व जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे। न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के बाद राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गत दिनों उम्मेदसिंह को पोक्सो व बलात्कार के मामले में प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उससे एफआर लगाने के नाम पर अनस ने पुलिस अधिकारियों के नाम 18.50 लाख रुपए लिए हैं। इसका पता लगते ही पुलिस ने उम्मेदसिंह के ससुर चौपासनी में शिक्षक कॉलोनी निवासी अर्जुनसिंह की रिपोर्ट अनस मोहम्मद के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया। जांच एसीपी चक्रवर्तीसिंह को सौंपी गई। आरोप प्रमाणित मानते हुए मूलत: भीतरी शहर में पीपली गली हाल शोभावतों की ढाणी में जेके नगर निवासी अनस मोहम्मद पुत्र नियाज मोहम्मद को गिरफ्तार किया। वह खुद को विवादित जमीनों के खरीद-फरोख्त का काम करता है।
दो-तीन दिन एफआइआर दर्ज नहीं हुई तब से वसूली
अगस्त में नाबालिग से बलात्कार के बाद उम्मेदसिंह एसयूवी से भाग गया था। घबराहट में कार खाई में गिर गई थी। जिसे पुलिस ने जब्त की थी। पूर्व सैनिक उम्मेदसिंह ने अपने मित्र अनस से सम्पर्क कर मदद करने का आग्रह किया था। उधर, दो-तीन दिन तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी। अनस ने इसका श्रेय लेकर वसूली शुरू कर दी थी। दो-तीन लाख रुपए उसने एफआइआर दर्ज न करने देने के नाम पर ले लिए थे।
गिरफ्तारी पर अवैध वसूली का खुलासा हुआ
पुलिस से भाग रहे उम्मेदसिंह को यह भ्रम था कि पोक्सो व बलात्कार के मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी है। जबकि उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका था। बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी पर उसे कार्रवाई का पता लगा था। तब उसने पुलिस के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा किया था।
फेसबुक पर पुलिस अधिकारियों संग फोटो
आरोपी अनस के पिता क्रिकेटर रहे हैं। आरोपी ने अपने फेसबुक पर एडीजी और तत्कालीन रेंज आईजी के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त के साथ कुछ फोटो अपलोड कर रखे हैं। इन्हीं के आधार पर वह पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क होना बताकर वसूली कर रहा था।

Published on:
04 Mar 2023 12:00 am
Also Read
View All

अगली खबर