
जोधपुर में गुरुवार की पढ़े टॉप न्यूज
1. दिव्यांग के लिए बनेगा विशेष फास्ट टैग, नहीं लगेगा टॉल टैक्स
सडक़ परिवहन मंत्रालय की ओर से देश भर में एक दिसम्बर से लागू होने वाली केश लेस टोल टैक्स व्यवस्था के तहत दिव्यांगों के लिए विशेष फास्ट टैग बनेंगे। इन विशेष फास्ट टैग में जीरो बैलेंस होगा तथा दिव्यांगजनों से टोल की वसूली नहीं होगी। ऐसे फास्ट टैग बनाने का खर्च भी सरकार वहन करेगी।
....................
7. शहर में आज
शाम 5 बजे : राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति इन्द्रजीत मोहन्ती का सम्मान समारोह।
शाम 5 बजे : सत्संग भवन सनातन धर्म प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोज्य राम-जानकी विवाहोत्सव के तहत सरदारपुरा सत्संग भवन में महिलाओं की ओर से मंगल गीतों के साथ मेहंदी की रस्म।
....................
10. कोहरे से लगी रफ्तार पर लगाम, सर्दी बढ़ी
देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। इससे रेल और सडक़ यातायात प्रभावित हुआ।
...............
12. व्यस्ततम चौराहे पर लूटी स्कूटी सवार शिक्षिका की चेन
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक पुरी तिराहे के पास बाइक सवार एक बदमाश ने स्कूटी सवार शिक्षिका की ढाई तोला वजनी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। बाइक सवार बदमाश करीब आधा किलोमीटर से शिक्षिका का पीछा कर रहा था।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::
Updated on:
29 Nov 2019 02:10 am
Published on:
29 Nov 2019 02:03 am
