1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की इस कॉलोनी में हवा हुए सड़क, सीवरेज व साफ-सफाई के वादे

- नागेश्वर नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 15 Apr 2018, 5:42 PM IST

Jodhpur,jodhpur news,public problem,jhalamand news,

नागेश्वर नगर में सड़क किनारे फैली गंदगी

झालामण्ड (जोधपुर). क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से यहां रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो आवागमन के लिए गलियों में सड़कें बनी है और न ही सीवरेज लाइन की समुचित व्यवस्था है। प्रशासन की ओर से विकास के तमाम दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन धरातल पर स्थितियां ठीक इससे उलट नजर आती हैं। इन कॉलोनियों में प्रवेश करते ही सड़क नहीं होने से खड्डों व उबड़ खाबड़ रास्तों से कमर दर्द तो आम बात है। इस दौरान आपका दुपहिया वाहन फिसल कर गिरा नहीं तो गलियों से बाहर आकर भगवान का शुक्रिया जरुर अदा कीजिए। क्योंकि इन कॉलोनियों से या तो यहां के स्थानीय निवासी सकुशल बाहर आ सकते हंै या फिर ऐसे मार्गों का अभ्यस्थ वाहन चालक। इसके बावजूद भी न तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही यहां के जनप्रतिनिधि। यहां के स्थानीय निवासियों को कमर दर्द के बावजूद भी मजबूरी में रोजाना इन्हीं मार्गों से हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कुछ स्थानों पर तो सीवरेज की लाइन बिछा दी गई है लेकिन कुछ स्थानों पर आज दिन तक सीवरेज लाइन नहीं आई है। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सीवरेज-
झालामण्ड-गुडा रोड पर स्थित नागेश्वर नगर के लोग भी पिछले कई सालों से सड़क व सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पूरी कॉलोनी में सीवरेज लाइन तो नहीं आई लेकिन कुछ स्थानों पर इसकी पाइप लाइन बिछाकर लोगों की आशाएं जरूर जगाई हैं। स्थानीय लागों ने बताया कि यहां लोग बरसों से सीवरेज व सड़क का इंतजार कर रहे थे। अब सीवरेज की लाइन तो बिछाई गई है लेकिन यह काम भी आधा-अधूरा ही हो पाया है। इसके कारण कुछ घर अभी भी सीवरेज लाइन से वंचित हैं। यहां कॉलोनी के मुख्य मार्ग में सीवरेज बिछाई गई है लेकिन गलियों में कुछ स्थानों पर सीवरेज की लाइन नहीं आ पाई है।

सड़क-
नागेश्वर कॉलोनी में सीवरेज की लाइन से स्थानीय लोगों को प्रशासन ने थोड़ी राहत भले ही दी हो लेकिन यहां के बाशिंदे सड़क से अभी भी महरूम हैं। यहां कॉलोनी में घुसते ही कंकर पत्थर की अस्थाई सड़क नजर आती है। सड़क किनारे फैली गंदगी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पिछले कई महिनों से स्वच्छता की झाड़ू नहीं लगी है। सड़क पर पत्थर व मिट्टी का जमाव होने से वाहन चालकों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है-
कॉलोनी के लोग पिछले कई सालों से सीवरेज का इंतजार कर रहे थे। सीवरेज का कार्य कछुआ गति से चलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कुछ घरों तक सीवरेज की लाइन नहीं पहुंची है। इसको लेकर लोग अभी भी सीवरेज का इंतजार कर रहे है।
- नैनी देवी।

सड़क की समस्या के कारण स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। यदि प्रशासन इस ओर ध्यान देकर सड़कें बनाए तो लोगों को जरूर राहत मिलेगी।
- जेठाराम प्रजापत, स्थानीय निवासी।

कॉलोनी में प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां रोड लाइट नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा पसरा रहता है जिससे बाहर निकलने में डर लगता है। कॉलोनी में पानी की समस्या है जिसके कारण भी परेशानी होती है।
- राकेश झालामण्ड, स्थानीय निवासी।