पत्रिका लाइव रिपोर्ट जोधपुर/पीपाड़सिटी – शहर की ऐतिहासिक होली गैर पर ब्यावर दुखान्तिका का साया नजर आया।माली समाज की ऐतिहासिक गैर शुक्रवार को पुरे लाव लश्कर के साथ तो निकली उस पर मायरा भरने गए शहर के दर्जी समाज के 10 लोगो की दर्दनाक मौत का गम हर गेरियों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।यह ऐतिहासिक गैर मालियों की उगुणि हथाई से सांय 4 बजे रवाना हुई जो आथुनि हथाई,शहीदों का चौक,सुभाष घाट,व्यापारियो का मोहल्ला से गुजरती हुई मालियान सब्जी मण्डी पहुंच कर विसर्जित हो सकी। गैर के आकर्षण – ऐतिहासिक गैर में युवा छतरी डांस कर रहे थे तो कई स्वांग बन मनोरंजन करते नजर आये। हॉकी व् बेसबॉल बेट हाथो में नृत्य करने के साथ धीयो धीयो के नारे लगा रहे थे।अपनी प्राचीन परम्परा का निर्वहन करते हुए भी दुखान्तिका का गम उनके चेहरे से छुप नही रहा था। ये भी गैरिये- शहर की ऐतिहासिक गैर में पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छावा,माली समाज प्रदेश अध्यक्ष ओंकार राम कच्छावा,बीजेपी नगर धनराज सोलंकी,समाज के जन प्रतिनिधी शामिल रहे।गैर जुलुस में उप जिला कलेक्टर रिछपाल सिंह बुरड़क,अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण खीव सिंह,सी.ओ सेठा राम बंजारा,तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा,पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा कानून व्यवस्था में सक्रिय दिखे । फीका रहा रंगोत्सव – शहर में हर जाति वर्ग में इस बार का होली पर्व फीका नजर आया।गत सप्ताह में दो दिन तक बाजार बंद रख कर 10 शवो का एक साथ सामूहिक अंतिम संस्कार में भागीदार बने लोगो ने रंग और गुलाल से दुरी बनाएं रखी इस कारण शहर की सड़के रंगो से सरोबार नही हो सकी।पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये।