9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने दिलाई सलमान खान को राहत, 28 को नहीं होना है हाजिर

ग्रामीण जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा हिरण शिकार प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 28 सितम्बर को कोर्ट में पेश होने तथा जमानत मुचलके पेश करने का आदेश कोरोना गाइड लाइन के चलते आगे चला गया,अब इस मामले की सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
salman khan ordered to appear in jodhpur court on 1 december

सलमान खान (फाइल फोटो)

जोधपुर। ग्रामीण जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा हिरण शिकार प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 28 सितम्बर को कोर्ट में पेश होने तथा जमानत मुचलके पेश करने का आदेश कोरोना गाइड लाइन के चलते आगे चला गया,अब इस मामले की सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा शनिवार को जारी कोविड-19 एडवाइजरी के मध्यनजर सभी अधीनस्थ न्यायालयों में केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई हो रही है। तीन अक्टूबर तक के सभी मामलों में सुनवाई करीब 50 से 60 दिन तक आगे के लिए टाल दी गई है। इस दौरान केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी।

बता दें कि पिछले 21 वर्षों से सिने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ चल रहे काले हिरणों के शिकार मामले में गत 14 सितम्बर को उस समय नया मोड़ आ गया था जब मामले की सुनवाई कर रहे जोधपुर जिला न्यायालय के जज ने सलमान खान को इसी महीने की 28 तारीख को कोर्ट में उपस्थित रहने तथा भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437 ए के तहत जमानत तथा मुचलके भरने का आदेश दिये थे। हालांकि जिला जज का यह आदेश एक दिसम्बर को भी लागु रहेगा बहरहाल इस महिने अभिनेता सलमान को राहत मिल गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग