दरअसल, शिकार के एक मामले में हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अण्डरवल्र्ड डॉन रवि पुजारी ने गत वर्ष अधिवक्ता को मोबाइल पर कॉल कर धमकाया था कि सलमान को तो बचा लिया, लेकिन उनको कौन बचाएगा। इस संबंध में अधिवक्ता ने उदयमंदिर थाने में लिखित शिकायत दी थी। जांच में पुष्टि भी हो गई कि रवि पुजारी ने ही उन्हें धमकी दी थी। जांच के लिए पुलिस मुम्बई भी गई थी।