6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शुरू

- डीआरएम ने महिला रेलकर्मियों से कराया उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 11, 2022

रेलवे स्टेशन पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शुरू

रेलवे स्टेशन पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शुरू

जोधपुर।
महिला रेलयात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन मंगलवार से शुरू हुई। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने महिला रेलकर्मियों से इसका उद्घाटन कराया। इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि महिला यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह की आधुनिक मशीन लगाई गई है। मण्डल रेल प्रबंधक की मौजूदगी में पर्यावरण मित्र आयशा बानो, आरक्षण पर्यवेक्षक नीतू नखारे व टीटीआई सोनल माथुर ने मशीन का उद्घाटन किया व सेनेटरी नैपकिन निकाल कर मशीन रेलयात्रियों के लिए शुरू की।उन्होंने बताया कि मण्डल में जोधपुर के अलावा भगत की कोठी व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर भी इस तरह की मशीनें जल्द लगाई जाएगी। इन मशीनों से सैनिटरी, वुमेन हाइजीन उत्पाद, मास्क, सर्जिकल व एन-95 कंपनी की एमआरपी दर पर नकद व कैशलेस भुगतान से स्वत: निकाली जा सकेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल, मण्डल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा, स्टेशन डायरेक्टर नारायणलाल सहित बड़ी संख्या में रेलवे पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
----------------
घर से नाराज होकर निकला, रेलवे ने पुलिस को सौंपा
घर से नाराज होकर निकले ट्रेन में मिले एक किशोर को टीटीई ने पुलिस के सुपुर्द किया। जोधपुर रेल मण्डल के टीटीई विशालसिंह शेखावत को सोमवार को गाड़ी संख्या 14820 साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान भीनमाल के बाद एक लडक़ा बिना टिकट मिला, जिसने जुर्माना भरने में असमर्थता जताई। उसने अपना नाम संजय कुमार विश्नोई पुत्र भंवरलाल निवासी भीनमाल बताया। उसने अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकलना बताया। उसने मांगने के बावजूद अपने पिता के मोबाइल नंबर नहीं दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय को अवगत कराया तथा उसे जालोर जीआरपी के सुपुर्द किया।


-----------------