11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanjeevani : 2 लाख निवेशकों से करोड़ों ठमी में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

- संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी : संचालक सहित पांच पदाधिकारी वर्ष 2019 में हुए थे गिरफ्तार- अब पांच और गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Sanjeevani :  2 लाख निवेशकों से करोड़ों ठमी में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

Sanjeevani : 2 लाख निवेशकों से करोड़ों ठमी में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर/जयपुर.
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) (SOG) ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी (Sanjeevani Credit co-operative society) के जरिए 2 लाख निवेशकों से करोड़ों रुपए ठगी के मामले में शुक्रवार को पांच आरोपियों को और गिरफ्तार (5 Accused more arrested in Fraud case) किया है। सोसायटी संचालक विक्रम सिंह सहित पांच पदाधिकारियों को वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोसायटी ने निवेशकों को कम समय में मोटी रकम कमाने का झांसा देकर रकम निवेश करवाई और उस रकम को अन्य शैल कंपनियों, रियल एस्टेट और विदेशों में निवेश कर हड़प ली। इसी मामले में शुक्रवार को सिरोही निवासी यशोपत सिंह, जोधपुर के फलौदी निवासी राजेन्द्र सिंह, जोधपुर निवासी उम्मेद सिंह, जयपुर के कालवाड़ निवासी वासुदेव सिंह अैर बाड़मेर के उण्डखा निवासी रामसिंह को गिरफ्तार किया।
अवैध सम्पत्तियां अर्जित की
एसओजी के मुताबिक प्रकरण में फोरेंसिक ऑडिट एवं अनुसंधान से पाया गया कि सोसायटी के संचालकों द्वारा आपराधिक सांठ-गांठ करते हुए फर्जी ऋण दर्शित किए गए। निवेशकों की जमा राशि में से आरोपी यशोपत सिंह, रामसिंह, वासुदेव सिंह, उम्मेद सिंह और राजेन्द्र सिंह के खातों में करोड़ों रुपए नकद जमा किए। आरोपियों ने निवेशकों की राशि से शैल कंपनियों के शेयर भी खरीदे, अवैध सम्पत्तियां अर्जित की और विदेशों में राशि हस्तांतरित की।
ऐसे की थी धोखाधड़ी
सोसायटी संचालकों ने आपराधिक षडय़ंत्र रचकर, दस्तावेजों की कूटरचना कर, वर्चुअल शाखाऐं खोलकर परिजन, मित्रों व कर्मचारियों के नाम से फर्जी ऋण स्वीकृत करना दर्शाते हुए निवेशकों की राशि को अन्य जगह निवेश किया। आरोपियों ने कुल 33 वर्चुअल शाखाओं के जरिए 60 हजार फर्जी ऋण आवेदन पत्र एवं 30 लाख फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए के ऋणों को लेख पुस्तकों में दर्शित किया।