
Senior citizens awarded by social justice department
जोधपुर.यह खुशी का मेला था और बुजुर्गों का रेला था। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती ( 150th birth anniversary of Mahatma Gandhi ) के अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग ( Department of Social Justice and Empowerment ) और वैलकम जोधपुर कल्चरल डवलपमेंट सोसाइटी ( Welcome Jodhpur Cultural Development Society ) की साझा मेजबानी में शनिवार को गणेशलाल व्यास उस्ताद सूचना केंद्र मिनी ऑडिटोरियम में 65 साल से ज्यादा उम्र के 61 सीनियर सिटीजन्स का सम्मान ( Senior citizens awarded ) किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवकों ( Veteran social workers )को शॉल, श्रीफ ल, अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संयोजन विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास व सोसाइटी के अध्यक्ष विष्णुचन्द्र प्रजापत ने किया।
इनका सम्मान
सुखराज व्यास, रामप्यारी बाई सैन, रामचन्द्र प्रजापत, बाबूलाल जोशी, गोपालचंद्र माथुर, प्रभुलाल कच्छवाह, अर्जुनसिंह भाटी, रतनलाल द्विवेदी, मागीलाल पंवार, श्यामसुंदर सोलंकी, कन्हैयालाल माथुर, कालूराम प्रजापति, पूनमसिंह सिसोदिया, बालीदेवी कुमावत, प्रकाशमल सुराणा, सुरेशचंद्र मेहरा, गोविन्द कल्ला, माईदास थानवी, मोहनसिंह चौहान, शिवजी जोशी, सुशीला बोहरा, केदार नाथ माथुर, सरदार जोगेंद्रसिंह, लीलाराम गुरबाणी, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, कृष्णा देवी (गुरु मां), राजेंद्र ओझा, मिश्रीलाल रोपिया, डॉ. राजेंद्र तातेड़, पुखराज चौपड़ा, हाजी अब्दुल सलाम, प्रसन्नपुरी गोस्वामी, नरपतसिंह कच्छवाह, त्रिलोकसिंह नगसा, त्रिलोक राखेचा, शेराराम पंवार, मूलसिंह राठौड, गंगाराम भील, सोहन सैन, चतराराम देश बंधु, काजी वाहिद अली, नारायणलाल प्रजापत, मदनलाल परिहार, डा. ज्योतिस्वरूप शर्मा, सुशील पुरोहित, बंशीलाल पंवार, मोहनलाल पंवार, सुन्दरलाल प्रजापत, टीकमदास चौहान, देवीलाल टाक, गणेशलाल सोनगरा, लक्ष्मणदास, गोविन्दराम, अमर चंद आसेरी, जवरीलाल, मिठूलाल बोद्ध, पदमसिंह रतनू, देवीलाल जिंजलोदिया, हाजी मोहम्मद हुसैन व शेजाराम भोभरिया।
Published on:
05 Oct 2019 06:05 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
