9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीली वर्दी में ‘शक्ति’ ने संभाला मोर्चा

- छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी लेडी पेट्रोलिंग यूनिट- अपराध नियंत्रण के लिए एक बार फिर मोटरसाइकिल गश्ती दल भी उतरा सडक़ों पर
2 min read
Google source verification
shakti takes charge in city

नीली वर्दी में ‘शक्ति’ ने संभाला मोर्चा

जोधपुर.

राज्य के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में महिलाओं-युवतियों के लिए अच्छी और छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों के लिए बुरी खबर है। उदयपुर, कोटा व झुंझुनूं के बाद अब जोधपुर शहर में नीली वर्दीधारी लेडी पेट्रोलिंग यूनिट ‘शक्ति’ ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, अपराध नियंत्रण के लिए एक बार फिर मोटरसाइकिल गश्ती दल ‘सिग्मा’ को जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ, पुलिस उपायुक्त डॉ. अमनदीप सिंह कपूर, गगनदीप सिंगला व मोनिका सेन ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय से दोनों दलों को हरी झण्डी दिखाकर विधिवत शुरूआत की।

स्कूल-कॉलेज के साथ बाजारों में विशेष नजर

पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर लेडी पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है। सिर्फ जोधपुर में इस दल को ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। फिलहाल कमिश्नरेट में १४ ‘शक्ति’ शहर में गश्त करेगी। जिसका मुख्य ध्येय महिलाओं व युवतियों को सुकून का माहौल उपलब्ध कराना है। प्रमुख स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर के साथ ही शाम को महिलाओं व युवतियों की अधिकता वाले बाजार या पार्क में नजर रखी जाएगी। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई कर संबंधित थाने को सूचित किया जाएगा।
चुनिंदा बारह थानों में गश्त करेगी चौदह ‘शक्ति’

काली मोपेड पर नीली वर्दी में ‘शक्ति’ गश्त करेगी। प्रत्येक मोपेड पर राइडर यानि चालक के साथ एक महिला सिपाही रहेगी। कमिश्नरेट में २६ पुलिस स्टेशन हैं, लेकिन फिलहाल ‘शक्ति’ के लिए बारह थानों का चयन किया गया है। पूर्वी जिले के आठ और पश्चिमी जिले के पांच पुलिस स्टेशन के लिए सात-सात शक्ति गश्त करेंगी।
दो पारियों में यहां तैनात नजर आएगी ‘शक्ति’

लेडी पेट्रोलिंग यूनिट ‘शक्ति’ सुबह आठ से दोपहर एक बजे और शाम पांच से रात दस बजे गश्त पर रहेंगी। इनके लिए पूर्वी जिले में महामंदिर, रातानाडा, उदयमंदिर, सदर बाजार व खाण्डा फलसा, मण्डोर और पश्चिमी जिले में सरदारपुरा, शास्त्रीनगर, चौहाबो, प्रतापनगर व सूरसागर थाना क्षेत्रों का चयन किया गया है। रातानाडा, शास्त्रीनगर व प्रतापनगर में दो-दो शक्ति दल गश्त करेंगे।
बीस थानों के लिए २३ सिग्मा गठित

वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट पूर्व के दस पुलिस स्टेशन के लिए १३ और पश्चिमी जिले के दस पुलिस स्टेशन के लिए १० सिग्मा गठित किए गए हैं। जो संबंधित थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कार्रवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग