12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसाराम की ‘हनीप्रीत’ व शरद ने यूं उठाया था छात्रा को चक्कर आने का फायदा

पीडि़ता के तबीयत बिगडऩे का फायदा उठा आसाराम ने किया था शोषण

2 min read
Google source verification
आसाराम की 'हनीप्रीत' व शरद ने यूं उठाया था छात्रा को चक्कर आने का फायदा

आसाराम की 'हनीप्रीत' व शरद ने यूं उठाया था छात्रा को चक्कर आने का फायदा

जोधपुर . नाबालिग छात्रा के यौन दुराचार की आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के सेवादार शिल्पी व शरदचंद्र ने पूरी साजिश पीडि़ता की हॉस्टल में तबीयत खराब होने और चक्कर आने का फायदा उठाकर की थी। पीडि़ता को चक्कर आने के बाद उसे अस्पताल में दिखाने के बजाए उस पर भूत-प्रेत का साया बताया गया। इससे पहले हॉस्टल में एक अन्य युवती को भी इसी तरीके से भूत-प्रेत का साया बताए जाने की बात बात सामने आई थी।
पीडि़ता आसाराम के छिंदवाड़ा गुरुकुल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। शिल्पी हॉस्टल की वार्डन और शरदचंद्र संचालक था। पीडि़ता को चक्कर आने पर वहां बाथरूम में गिर गई थी। शिल्पी को पता चलने पर उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए उस पर भूत-प्रेत का साया होना बताया। पीडि़ता को शरदचंद्र के ऑफिस में बुलाया गया। वहां शिल्पी और शरदचंद्र के अलावा एक अन्य छात्रा मौजूद थी। तीनों ने उसे भूत-प्रेत के नाम से डराया। शिल्पी ने 7 अगस्त 2013 को उसे बताया कि वह अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी फोन पर अपने माता-पिता को दे। शिल्पी ने भूत-प्रेत वाली बात परिजनों को बताने से मना कर दिया।

पुत्री का फोन आने पर 9 अगस्त को माता-पिता हॉस्टल पहुचें। वहां शिल्पी ने बेटी को भूत-प्रेत लगने की बात कहते हुए तत्काल इलाज करवाने को कहा। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि उसने इस बारे में आसाराम को बता दिया है। आसाराम ही इस बीमारी का इलाज कर सकता है। इस पर, माता-पिता छात्रा को पहले दिल्ली ले गए। वहां आसाराम के नहीं मिलने पर उन्होंने शिवा से बात की। शिवा ने बताया कि आसाराम जोधपुर मणाई स्थित आश्रम में है। माता-पिता भी छात्रा को लेकर मणाई आश्रम आ गए। यहां उनके पहुचते ही आसाराम ने पूछा- यह वही भूत वाली बच्ची है क्या। इसके बाद आसाराम ने कोई मंत्र पढ़ते हुए छात्रा पर पानी छिड़क कर उसे आराम करने कमरे में भेज दिया। देर रात आसाराम ने माता-पिता को छात्रा का इलाज करने का झांसा देकर अलग कमरे में ले जाकर यौन दुराचार किया।