
shiv bhajan, Shiv Bhajan Songs, shiv stuti, singer ajay purohit, jodhpur talent, talent of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. भारतीय शास्त्रीय और लोक गीत व संगीत को बढ़ावा देने और युवाओं में इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ महीनों पहले वेब सीरीज की शुरुआत की गई थी। इसमें जोधपुर के युवा कलाकार अपने साथियों के साथ विभिन्न रागों को राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के दर्शकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। भीतरी शहर के युवा गायक और संगीतकार अजय पुरोहित अपने साथियों सहित आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ विभिन्न रागों का गायन कर रहे हैं। आज के इस वीडियो में शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले युवा सुधांशु व्यास ने अजय के प्रोत्साहन पर भगवान शिव की एक स्तुति को प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में हारमोनियम वादन अजय पुराहित कर रहे हैं और गिटार यश शर्मा ने बजाया है। आइए इस स्तुति को सुन माहौल को बना देते हैं भक्तिमय....
अजय पुरोहित : एक परिचय
जोधपुर के युवा कलाकार अजय शास्त्रीय गीत-संगीत के साथ लोक व पारंपरिक शैलियों को बढ़ावा दे रहे हैं। अजय पुरोहित ने अपनी संगीत की यात्रा महज पांच साल की उम्र शुरू की और आज वे नामी संगीतज्ञ व गायकों के साथ गा-बजा चुके हैं। अपनी दादी मोहनकोर से प्रेरित अजय ने पंडित सतीश बोहरा के निर्देशन में संगीत की शिक्षा ग्रहण की है और अपने नाना व शहर के प्रख्यात कलाकार गुरु गोविंद कल्ला से लोक व पारंपरिक संगीत की बारीकियां सीखीं। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से प्रभाकर (संगीत में स्नातक) अजय सिविल इंजीनियर भी हैं। अजय जोधपुर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने प्रख्यात संगीतज्ञ ओपी व्यास, श्याम कुमार बोहरा, किशोर जेठवा, सरिता जोशी, अनुराधा कल्ला और सौदामिनी वैंकटेश के साथ गायन किया है। साथ ही टीवी पर प्रसारित होने वाले धार्मिक चैनल के लिए भी गा चुके हैं। हारमोनियम पर महारत अजय कई एकल प्रस्तुतियां देते आए हैं। जयपुर फिल्म क्लब की ओर से सराही जा चुकी व लक्ष्य पुरोहित द्वारा निर्देशित शॉर्ट मूवी अभ्र: में संगीत दिया है। किशोर कुमार उनके पसंदीदा गायक हैं और श्याम कुमार बोहरा व भूरेखान का संगीत उनहे बेहतरीन लगता है।
Published on:
25 Dec 2018 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
