
सोलह शिक्षा अधिकारी करेंगे ‘आओ घर में सीखें-2.0’ कार्यक्रम की मॉनिटरिंग
जोधपुर. कोविडकाल में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले के 17 ब्लॉक में 16 अधिकारियों को ‘आओ घर में सीखें-2.0’ कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है। कार्यक्रम में बच्चों को ऑनलाइन स्टडी मेटैरियल भेजा जाएगा। जिन बच्चों के पास एंड्रोइड फोन नहीं है, उन्हें शिक्षक घर जाकर होम वर्क पहुंचाएंगे।
मुख्य जिला शिक्षाधिकारी प्रेमचंद सांखला के अनुसार एडीपीसी समसा बीआर प्रजापत बालेसर, देचू, डीईओ माशि मुख्यालय बीआर खींचड़ फलोदी, एडीइओ माशि मुख्यालय मो. रफीक खान ओसियां, एडीइओ माशि मुख्यालय सुरेन्द्रसिंह चौहान बापिणी, डीईओ प्राशि मुख्यालय संतोष शेरगढ़, एडीईओ प्राशि मुख्यालय ओमप्रकाश गहलोत भोपालगढ़, एडीईओ प्राशि मुख्यालय दिलीपसिंह सेखाला, सीडीईओ के सहायक निदेशक डॉ. राजूराम चौधरी जोधपुर शहर, समसा की एपीसी शशि चौधरी मंडोर, एपीसी रज्जाक मोहम्मद बिलाड़ा, समसा पीओ भीमकरण बारहठ तिंवरी, नरेन्द्र चारण बाप, विक्रमसिंह बावड़ी, धनराज पीपाड़ शहर, लक्ष्मणसिंह गहलोत लोहावट तथा मूलचंद प्रजापत को लूणी का जिम्मा सौंपा गया है।
Published on:
23 Jun 2021 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
