
अब धूप से चलेगी कार : राजस्थान के इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बना डाली शानदार सोलर कार
बासनी (जोधपुर). मोगड़ा स्थित जीत ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न जनोपयोगी प्रोजेक्ट बना जीत समूह का नाम गोरवान्वित किया। जीत समूह के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कोठारी ने बताया कि मैकेनिकल विभाग के डॉ. बीएस सिसोदिया, प्रो. एमआर बैद तथा प्रो. अश्विनी माथुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सोलर कार प्रोजेक्ट तैयार किया। इसी प्रकार प्रो. सुनिल गुप्ता, नीरज शर्मा तथा विकास दवे के नेतृत्व में बॉम्ब डिस्पोजल रोबोट प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसी तरह प्रो. आरएस छत्रावत, विकास दवे तथा पवन विश्नोई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने स्मार्ट व्हील चेयर प्रोजेक्ट तैयार किया है। जीत समूह के चेयरमैन डॉ. एसएल अग्रवाल, महानिदेशक इंजी. नवनीत अग्रवाल, कैम्पस डायरेक्टर प्रो. डॉ. के आर चौधरी, विभागाध्यक्ष प्रो. एमआर बैद सहित सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
Published on:
13 Jun 2018, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.